फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Arms can Harappan

हड़प्पा कालीन हो सकते हैं शस्त्र

Sat, 16 Jul 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 16 Jul 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Arms can Harappan
खेत के बारे में पूछताछ करती आगर से आई पुरातत्व टीम। - फोटो : अमर उजाला
चांदपुर में भारतीय पुरातत्व विभाग आगरा से आई टीम ने गांव हरिनगर के एक खेत से निकले बने बर्तनों, अस्त्र-शस्त्रों को अपनी निगरानी में ले लिया है। टीम प्रमुख भुवन विक्रम का कहना है कि यह सामान हड़प्पा कालीन सभ्यता से मिलता हुआ प्रतीत होता है।
विज्ञापन

गांव हरिनगर के किसान नरेंद्र सैनी के खेत की दस जुलाई को जुताई के दौरान 65 से अधिक छोटे बड़े बर्तन व त्रिशुल, भाला आदि अस्त्र-शस्त्र मिले थे। एसडीएम राकेश यादव ने राजस्व विभाग की टीम के साथ जाकर सामान को कब्जे में ले लिया था। टीम प्रमुख भुवन विक्रम अपने साथी पुरातत्व विशेषज्ञ रमेश कुमार सिंह, डा.अर्खिता प्रधान व कैमरामैन मोहित कुमार के साथ तहसील पहुंचे और ट्रेजरी में रखे बर्तनों तथा त्रिशुल आदि अस्त्र-शस्त्रों को देखा। टीम ने सामान के निरीक्षण के बाद कहा कि ये हड़प्पा सभ्यता के समकालीन लगते हैं। टीम ने इसके बाद गांव हरिनगर में उस खेत का निरीक्षण किया जहां पर ये बर्तन बरामद हुए थे। 
विज्ञापन


टीम ने कहा कि निरीक्षण करके कहा कि ऐसा नहीं लगता कि यहां कोई बस्ती बसी हो। ऐसा लगता है कि यह सामान बाढ़ में बहकर आया हो और मिट्टी में दब गया हो। टीम अपने साथ बर्तनों व अन्य सामान को सील कर ले गई है। टीम का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरी स्थिति के बारे में पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed