फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Arjava bhava is the best path to salvation'

‘मोक्ष के लिए आर्जव भाव है सर्वोत्तम मार्ग’

Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
'Arjava bhava is the best path to salvation'
नजीबाबाद में दशलक्षण पर्व पर पूजन करते जैन श्रद्धालु। - फोटो : NAZIBABAD
‘मोक्ष के लिए आर्जव भाव है सर्वोत्तम मार्ग’
विज्ञापन

नजीबाबाद। दशलक्षण पर्व पर श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में अभिषेक, प्रक्षाल और पूजन के साथ धर्म चर्चा में जैन श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। दशलक्षण पर्व का तीसरा दिन आर्जव धर्म के महत्व की चर्चा के साथ श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।

श्री दिगंबर जैन पंचायती और सरजायती मंदिरों में आयोजित धर्म चर्चा में जैन विद्वानों ने कहा कि आर्जव धर्म मन को शांत, स्थिर और सुख देने के साथ पाप से मुक्ति दिलाता है। आर्जव धर्म का पालन करने वाला व्यक्ति शांत स्वभाव और श्रेष्ठ आचरण वाला होता है। तीर्थंकर महावीर स्वामी, आदिनाथ भगवान की वेदी पर अजय जैन और राजीव जैन ने पूजन किया। अजय जैन और जितेंद्र जैन ने धर्म चर्चा में कहा कि आर्जव धर्म परमात्मा स्वरूप है। उन्होंने आत्मा की निर्मलता बनाए रखने, कुटिल स्वभाव त्यागने और आर्जव धर्म में समाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आर्जव भाव ही मोक्ष के लिए सर्वोत्तम मार्ग है। अभिषेक, पूजा-अर्चना मेें जैन समाज की ओर से नीरज जैन, संतोष जैन, अवधेश जैन, मंजू जैन, समला जैन, सुषमा जैन, संध्या जैन, पायल जैन, रैना जैन, विकास जैन, नीशु जैन, अलका जैन, सुनीता जैन आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed