फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Area Panchayat members commotion

क्षेत्र पंचायत सदस्यों का हंगामा

Tue, 19 Apr 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Tue, 19 Apr 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Area Panchayat members commotion
बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक में बोलते बीडीओ एके उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की हंगामी बैठक में करीब एक करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों पर चर्चा हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने मनरेगा पैटर्न पर विकास कार्य किए जाने से स्टीमेट बनाने में आने वाली अड़चनों पर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन


बीडीओ एके उपाध्याय एवं ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार की उपस्थिति में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। ब्लॉक की ओर से क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक में ग्राम प्रधानों को भी आमंत्रित किया गया था। बैठक में लगभग एक करोड़ रुपये के सीसी मार्ग, नाली, खड़ंजा तथा अन्य विकास प्रस्ताव रखे गए। ब्लॉक की ओर से यह बताए जाने पर कि सभी विकास कार्य मनरेगा पैटर्न पर स्टीमेट आदि तैयार कर संपन्न होंगे। जिस पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं प्रधानों ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने ग्राम पंचायतों द्वारा विकास कार्य न कराने का भी मुद्दा उठाया। भीषण गर्मी के चलते गांवों में बड़ी संख्या में इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब होने के बावजूद जलनिगम की उपेक्षा पर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों ने जलनिगम के जेई उपलब्ध न होने के कारण समस्या गंभीर होने पर हैंडपंप ठीक कराने का अधिकार ग्राम प्रधानों को देने की बात कही। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुुमार ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जनहित के विकास कार्यों को प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।  सांसद प्रतिनिधि ईशम, प्रधान कृष्णदेव, खुशनूदा, निर्मल सिंह, पुष्पेंद्र, साबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed