फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Archaic student conferences will be held in schools

विद्यालयों में होंगे पुरातन छात्र सम्मेलन

Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Archaic student conferences will be held in schools
विद्यालयों में होंगे पुरातन छात्र सम्मेलन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के माध्यमिक विद्यालयों में यूपी बोर्ड के शताब्दी वर्ष पर पुरातन छात्र सम्मेलन होंगे। इसमें विद्यालय के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट पास मेधावी विद्यार्थियों को बुलाया जाएगा। शासन ने विद्यालयों से विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन करने वाले पुरातन छात्रों की सूची तलब की है। डीआईओएस ने विद्यालयों से 10 मार्च तक सूची राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में जमा करने को कहा है।
यूपी बोर्ड एशिया का सबसे बड़ा शिक्षा बोर्ड हैं। बोर्ड स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष मना रहा है। शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम विद्यालय, जिलास्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक होंगे। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड ने मिशन गौरव कार्यक्रम के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अंतर्गत जुलाई 2021 से विद्यालय स्तर पर पुरातन छात्र सम्मेलन होंगे। इसमें उन छात्र-छात्राओं को बुलाया जाए जो विद्यालय स्थापना की अवधि से बोर्ड परीक्षा की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा में शामिल हुए हो। विद्यालय छात्रों को सम्मानित करें। बताया कि शासन स्तर पर सितंबर 2021 में शताब्दी समारोह का आयोजन होगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि जिले में यूपी बोर्ड के 387 विद्यालय संचालित हैं। शासन ने कहा है कि हर विद्यालय ऐसे पुरातन छात्रों की सूची भेजे, जिन्होंने शिक्षा, चिकित्सा, न्यायिक, राजनीतिक, प्रशासनिक, साहित्य एवं कला, खेल एवं संस्कृति के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा देश विदेश में नाम रोशन किया है। बताया कि विद्यालय को सूची 10 मार्च तक राजकीय इंटर कॉलेज बिजनौर में जमा करानी अनिवार्य है। शासन ने upmsp.edu.in गौरव मिशन पोर्टल भी ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed