फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aquatic creatures seen in carbate as soon as sunlight comes out

धूप निकलते ही कार्बेट में दिखे जलीय जीव

Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aquatic creatures seen in carbate as soon as sunlight comes out
धूप निकलते ही कार्बेट में दिखे जलीय जीव
विज्ञापन

कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क में धूप निकते ही रामगंगा नदी में जलीय जीवों के दीदार होने से वन विभाग में हर्ष का माहौल बन गया है। नदियों में मगरमच्छ, घड़ियाल व उरबिलाव ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है।

22 से 24 फरवरी तक कार्बेट टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क की रामगंगा नदी में जलीय जीवों की गणना की जा रही है। जलीय जीवों की उपस्थिति को लेकर बारिश व सर्दी के कारण गश्ती दलों को जीवों की उपस्थिति का पता करने में खासी दिक्कते आ रही थी। दूसरे दिन शाम से 24 फरवरी को धूप निकलते ही नदी में जीवों की उपस्थिति दर्ज होने लगी। कार्बेट टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क के वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि वह स्वयं रेंज अधिकारी आरके भट्ट व अन्य गश्ती दलों के साथ गणना में शामिल हुए। कार्बेट टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क व कालागढ़ टाइगर की बिजरानी, ढिकाला, सर्पदूली, ढेला, झिरना, कालागढ़, प्लैन, अदनाला, मैदावन, पाखरो, सोनानदी व मंदाल में गणना कार्य जारी है। गश्ती दलों की रिपोर्ट के अनुसार दोपहर तक 83 मगरमच्छ, 55 घड़ियाल व 23 उरबिलाव देखे गए हैं। गणना जारी है। अंतिम दिन गणना के अच्छे परिणाम की आशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed