फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Apply from seven for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए सात से करें आवेदन

Sun, 03 Jul 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Apply from seven for admission in ITI
आईटीआई में दाखिले के लिए सात से करें आवेदन
विज्ञापन

बिजनौर। शासन ने आईटीआई में दाखिले की प्रक्रिया का एलान कर दिया है। विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन सात जुलाई से शुरू होंगे। आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना है। पाठ्यक्रमों में महिला आवेदकों को आरक्षण मिलेगा।
जिले में पांच राजकीय तथा 16 निजी आईटीआई संचालित हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर तथा अफजलगढ़ में हैं। राजकीय तथा निजी आईटीआई में एक वर्षीय तथा दो वर्षीय पाठ्यक्रम हेतु अगस्त 2022 से शुरू होने वाले सत्र में दाखिले की प्रक्रिया सात जुलाई से शुरू होनी है। राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि प्रवेश के लिए परिषद की वेबसाइट wwwscvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन करना है। दाखिले मेरिट पर होंगे। कहा कि आवेदन पत्र फाइनल रूप से जमा करने से पहले आवेदक नाम, माता पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति, वर्ग, कुल अंक तथा प्राप्तांक की जांच कर लें।
विज्ञापन

ये है 1968 सीट का विवरण
राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि विभिन्न पाठ्यक्रमों की राजकीय आईटीआई में 472 सीट तथा निजी आईटीआई में 1496 सीट हैं। दोनों मिलाकर कुल 1968 सीट हैं। बताया कि 1968 में से 930 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। निजी संस्थानों की कुल 1496 सीट में 40 सीट महिलाओं के लिए है। विस्तृत जानकारी राजकीय आईटीआई बिजनौर के प्रधान सहायक राकेश कुमार शर्मा से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये पाठ्यक्रम हैं संचालित
राजकीय तथा निजी आईटीआई में पुरुषों के लिए फिटर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मशीनिस्ट, मकैनिक रेफ्रिजरेशन एंड एसी, वेल्डर, मैकेनिक डीजल एवं मकैनिक ट्रैक्टर आदि कोर्स संचालित हैं। महिलाओं के लिए सीविंग टेक्नोलॉजी, बेसिक कास्मेटोलॉजी, स्टेनो हिंदी आदि कोर्स संचालित हैं। राजकीय आईटीआई बिजनौर के नोडल प्रधानाचार्य मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्स का आवंटन मेरिट से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed