{"_id":"64e4f62626ad4d8f6f070c56","slug":"application-for-national-income-and-merit-based-scholarship-test-from-today-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-9525-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए आवेदन आज से
Tue, 22 Aug 2023 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
डाक से आवेदन नहीं होंगे स्वीकार
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2024-25 के लिए आनलाइन आवेदन 23 अगस्त अर्थात आज से शुरू है।
जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या डॉ निर्मला शर्मा के अनुसार छात्रवृत्ति के लिए आवेदन केवल आनलाइन है। विद्यार्थी को www. entdata.co पर आवेदन करना है। डाक से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे। आवेदन करने वाले विद्यार्थी ने कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण की हो। छात्र शिक्षा सत्र 2023-24 में किसी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व परिषदीय विद्यालयों में कक्षा आठ में पढ़ रहा हो। अभिभावक की वार्षिक आय 50000 रुपए से अधिक न हो। परीक्षा की कोई फीस नहीं है।
ये छात्र नहीं हो सकते शामिल
डॉ निर्मला शर्मा ने शासन के निर्देश का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल, प्राइवेट विद्यालय , राजकीय आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी शामिल नहीं हो सकते।