Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Aparajita: Set goals with determination, determination, you will definitely get success

लगन, दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य साधें, निश्चित मिलेगी सफलता

Sat, 05 Nov 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Aparajita: Set goals with determination, determination, you will definitely get success
बिजनौर के यूनिवर्सल एकेडमी में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं के साथ एसडीएम रितु ? - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। लगन, दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को साधे तो निश्चित ही जीवन में आप सफलता की कुंजी तक पहुंचेंगे। बस जरूरत है कि आप पहले अपना लक्ष्य चुन लें और फिर उसी के आधार पर विषयों का चयन कर मेहनत से पढ़ाई करने में जुट जाएं। आप जो भी चाहते है आसानी से उसे प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह बात एसडीएम रितु चौधरी ने अमर उजाला की ओर से शुक्रवार को यूनिवर्सल एकेडमी में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं की करियर काउंसिलिंग करते हुए कहीं। कहा कि सपने देखना सभी का अधिकार है और सभी को सपने देखना चाहिए। क्योंकि जब तक सपने देखेंगे नहीं, तो पूरे कैसे करोगे। एसडीएम रितु चौधरी ने कहा कि जीवन में कई बार छात्र की कुछ बनने की इच्छा बदल जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र को सही समय पर सही मार्गदर्शन मिलना जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम समय समय पर होते रहने चाहिए, जिससे छात्र-छात्राएं अपना सही लक्ष्य चुन सकें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी छात्राएं एससीआरटी की कक्षा नौ व दस की किताबें अच्छी तरह पढ़ें, क्योंकि आगे भी हर क्षेत्र की तैयारी करने में यहीं सब कोर्स में से आता है। कहा कि लड़कियों का जीवन अलग होता है। उन्हें घर के कार्यों में भी माता का हाथ बटाना होना है। सभी को अपने माता-पिता की सेवा करनी चाहिए। साथ ही अपने करियर को बनाने पर भी पूरा ध्यान देना है। इसलिए छात्राएं आरंभ से ही अपना लक्ष्य को तय कर उसे पूरा करने की तैयारी में जुटी रहें। उनकी लगन व मेहनत निश्चित उन्हें सफलता तक ले जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश प्रेम की भावना के साथ किए कार्य सम्मान के योग्य हैं
यूनिवर्सल एकेडमी विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी ने छात्र छात्राओं को भविष्य में सही पथ पर चलने के लिए सही रास्ता तथा सही मार्गदर्शन का महत्व समझाया। बताया कि सभी कार्य जो देश प्रेम की भावना के साथ किए जाएं, वह सभी सम्मान के योग्य होते हैं। देश के सैनिक से लेकर एक सफाई कर्मचारी तक जिसमें अपने देश के कल्याण की भावना हो, वह सभी पद सम्मान योग्य कहलाएंगे। दशरथ मांझी का उदाहरण देते हुए प्रधानाचार्य ने छात्रों को कठिन परिश्रम का महत्व समझाया और जीवन में सफलता के रहस्य के बारे में समझाया। प्रधानाचार्य ने जीवन में गाइडेंस के महत्व को समझाते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों को जीवन में सही मार्गदर्शन प्राप्त हो जाता है। वह सुगमता से और कम समय में अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि एसडीएम रितु चौधरी, प्रधानाचार्य डॉ. अनुज त्यागी मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित किया। उसके उपरांत छोटे छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका कविता शर्मा ने किया।

एसडीएम रितु चौधरी से छात्राओं के सवाल
सवाल : आईपीएस बनने को क्या करें - छात्रा अनुष्का, ईशिका
जवाब : पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें, फिर उसी के आधार पर विषयों का चयन कर पढ़ाई में जुट जाएं।
सवाल : कैसे करें करियर का चयन - छात्रा शिखा मलिक, रिद्धि, रिताशना
जवाब : सही समय पर सही मार्गदर्शन लेना जरूरी है। मार्गदर्शन के दौरान जो मन को अच्छा लगे उसे लक्ष्य बनाकर उसकी तैयारी में जुट जाएं।
सवाल : आईएएस बनने को क्या करें। - छात्रा साक्षी चौधरी, क्रिशा
जवाब : अभी से ही लक्ष्य के अनुरूप तैयारी शुरू कर दें। स्नातक की पढ़ाई में मनपसंद विषय का चयन कर तैयारी करें।
सवाल : पायलेट व टीचर बनना ही सपना - छात्रा जिया चौधरी, आंचल
जवाब : चयन अच्छा है पायल का अपना महत्व होता और शिक्षक-शिक्षिका महत्व सबसे ऊपर है। अच्छी पढ़ाई कर लक्ष्य प्राप्त करें।
सवाल : एनडीए से सेना में जाने की इच्छा - छात्रा प्रज्ञा
जवाब : एनडीए की परीक्षा उत्तीर्ण करने को तैयारी में जुट जाएं। देश सेवा के लिए सेना में भी छात्राएं बढ़चढ़ कर हिस्सा लें रही है। लक्ष्य अच्छा है।
सवाल : इंजीनियर बनना है क्या करें - छात्रा आयुषि, छवि
जवाब : सभी पद महत्वपूर्ण होते हैं। लगन व मेहनत से अपने लक्ष्य को साधे, निश्चित ही सफलता आप को मिलेगी।
सवाल : डॉ. बनने का सपना, आगे क्या करें - छात्रा अलीसा परवीन, अक्षरा
जवाब : चिकित्सक बनना अच्छी बात है। इंटर में साइस पीसीबी से करने के बाद उसी आधार पर अगली पढ़ाई करें। मन से पढ़ाई करें निश्चित ही अपने सपने को पूरा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed