फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anuradha Mathur made social service the goal of life

Bijnor News: नजीबाबाद - अनुराधा माथुर ने समाजसेवा को बनाया जीवन का लक्ष्य

Tue, 07 Mar 2023 08:35 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 07 Mar 2023 08:35 PM IST
विज्ञापन
Anuradha Mathur made social service the goal of life
नजीबाबाद - अनुराधा माथुर।
महिला दिवस पर विशेष : भारतीय संगीत, संस्कृति, स्वास्थ्य और पशु प्रेम के प्रति समाज को जागरूक बनाया
विज्ञापन

फोटो - 07एनजेडबी10आर
एजाज अहमद
नजीबाबाद। दृढ़ इच्छा शक्ति और कुछ कर गुजरने की हृदय में सोच हो तो सेवा का दायरा सीमित नहीं रहता। नगर की समाजसेवी अनुराधा माथुर ने इस बात को साबित कर दिखाया है। नगर के कारोबारी मुकुल माथुर की पत्नी अनुराधा माथुर उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कर्मशक्ति, रचनात्मक और समाजसेवी सोच से समाज को ऊर्जा और प्रेरणा दी। भारतीय संगीत, संस्कृति, स्वास्थ्य और पशु प्रेम के प्रति समाज को जागरूक बनाया। अनुराधा माथुर के समाजोत्थान मिशन में उनकी दोनों बेटियां माल्विका माथुर और आवंतिका माथुर उनके साथ हैं।
लॉकडाउन के दौरान अनुराधा माथुर ने अपनी बेटियों के साथ भूखे-प्यासे सड़कों पर घूमने वाले कुत्तों को भोजन उपलब्ध कराने का अभियान चलाया। लीक से हटकर आवारा कुत्तों की बढ़ती जनसंख्या पर अंकुश के लिए पशु चिकित्सकों और प्रशासन के सहयोग से उन्होंने कुत्तों की नसबंदी का अभियान चलाया। अनुराधा माथुर ने अपनी समाजसेवा का दायरा कभी सीमित नहीं होने दिया। स्वास्थ्य के प्रति समाज को जागरूक बनाने के साथ उन्होंने स्वयं को योग शिक्षिका और एक्यूप्रेशर चिकित्सा पद्यति, रंग चिकित्सा और ध्वनि चिकित्सा में महारथ हासिल कर समाज को स्वस्थ और निरोग बनाने का अभियान चलाया है।
विज्ञापन

अनुराधा माथुर में एक ऐसा कलाकार छिपा है। जिसने उन्हें भारतीय शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत और नाटक विद्या को जीवंत बनाने की अलख जगाई। आकाशवाणी नजीबाबाद की नाटक विद्या में बी-हाई कलाकार अनुराधा माथुर नजीबाबाद केंद्र पर तैयार नाटकों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। स्पिक मैके द्वारा युवाओं को भारतीय संस्कृति और शास्त्रीय संगीत के विविध पहलुओं से रूबरू कराना, पर्यावरण सुरक्षा आदि के प्रति समाज को जागरूक बनाने में भी समाजसेवी अनुराधा माथुर का मिशन जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed