फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti-social elements will not be spared

रंग में भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: एएसपी देहात

Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Anti-social elements will not be spared
धामपुर पुलिस कोतवाली में संपन्न शांति समिति की बैठक में शामिल नागरिक। - फोटो : DHAMPUR
रंग में भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। अपर पुलिस अधीक्षक देहात संजय कुमार ने होली के मौके पर रंग में भंग डालने वालों को हिदायत दी है कि यदि शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
मंगलवार को पुलिस कोतवाली परिसर में होली हवन समिति और शांति समिति के पदाधिकारियों की बैठक में देहात क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने भी प्रतिभाग किया। शहर इमाम मुफ्ती मोहम्मद कमर ने लोगों को समझाया कि रंग कभी नापाक नहीं होते। रंग किसी भी उम्र के लोगों को पसंद होते हैं। केवल रंग से इसलिए गुरेज किया जाता कि उसमें पानी कैसा और कहां मिला हुआ है। लेकिन यदि होली के मौके पर नमाज को आते या जाते वक्त किसी भी नमाजी पर रंग पड़ भी जाता है तो वह बुरा ना माने। शांति व्यवस्था को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन

भाजपा नेता महेंद्र धनौरिया, यशपाल तुली, डॉ. शंकर लाल शर्मा ने भी नगर की जनता की ओर से प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिया। पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता ने कहा कि पालिका की ओर से पूरा सहयोग रहेगा। पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। सफाई बेहतर होगी। जुलूस मार्ग से ईट पत्थरों को हटवाने के आदेश दे दिए है। सीओ महावीर सिंह राजावत ने कहा कि मीटिंग में मौजूद सभी लोग अपने-अपने क्षेत्र में जाकर लोगों को अवगत करा दें कि जुलूस मार्ग के दोनों तरफ किसी भी समुदाय के लोगों का घर बना हो। वह अपने मकानों की छतों पर ईट पत्थर ना रखें। ऐसे लोगों पर पुलिस प्रशासन कार्रवाई करेगा। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने भी लोगों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में रवि चौधरी, अनिल शर्मा, छोटे लाल सैनी, सुनील गुप्ता, जावेद रहमान सलूजा, प्रमोद शर्मा, डा. एस के राजपूत, पूर्व पालिका अध्यक्ष महमूद हसन कस्सार, शमीम फल वाले अथर उल्लाह रहे। संचालन सीओ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed