फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti-rabies vaccine administered to 43,000 people in eight months

Bijnor News: आठ माह में 43 हजार लोगों को लगी एंटी रेबीज वैक्सीन

Sun, 28 Sep 2025 05:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 28 Sep 2025 05:18 AM IST
विज्ञापन
Anti-rabies vaccine administered to 43,000 people in eight months
बिजनौर। कुत्ते ही नहीं बल्कि बंदर, बिल्ली भी हमलावर हो रही हैं। इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि जिले में पिछले आठ माह में 43701 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) लगी। मेडिकल अस्पताल में भी रोजाना काफी संख्या में लोग एआरवी लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


रेबीज से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। जनवरी से लेकर अगस्त माह तक जिले के सरकारी अस्पतालों में 30352 लोगों ने कुत्ते के काटने पर एआरवी लगवाई। वहीं, 3030 लोगों ने बिल्ली और 5135 लोगों ने बंदर के काटने पर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई। यह आंकड़ा सिर्फ सरकारी अस्पतालों का है। जबकि, लोग निजी अस्पतालों में एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सर्दियों में एआरवी की अधिक खपत
आंकड़ों के अनुसार इस साल जनवरी माह में 4501 और फरवरी माह में 4184 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगी। इससे जाहिर है कि सर्दियों में डॉग बाइट के मरीज ज्यादा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2025 में अगस्त तक लोगों को लगी एआरवी
माह- एआरवी की संख्या
जनवरी- 4501
फरवरी- 4184
मार्च- 3934
अप्रैल- 3589
मई- 3734
जून- 3145
जुलाई- 3953
अगस्त- 3312
नोट : आंकड़े सीएमओ कार्यालय से लिए हैं।
जिले में पर्याप्त संख्या में एआरवी है। रेबीज से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं। कुत्तों, बंदर, बिल्ली के काटने के मरीज वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं।
डॉ. कौशलेंद्र सिंह, सीएमओ, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed