{"_id":"6a57d1e9a3e2c1a6e307f98b","slug":"anti-encroachment-drive-carried-out-on-the-main-road-in-syohara-blocks-removed-from-drains-bijnor-news-c-27-1-bij1029-185122-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: स्योहारा में मुख्य मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नालों से हटाए पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: स्योहारा में मुख्य मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, नालों से हटाए पट
विज्ञापन
स्योहारा। नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाती टीम। संवाद
स्योहारा। नगर पालिका परिषद ने बुधवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर नालों के ऊपर रखे गए पट तथा दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटवा दिया। अभियान के दौरान दुकानदारों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी भी दी गई।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में बुधवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानों एवं भवनों के सामने नालों के ऊपर रखे गए सीमेंट के पट, स्लैब तथा अन्य अवैध निर्माण हटवाए गए। कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मार्ग पर मौजूद दुकानदार परेशान हो गए। पालिका टीम ने स्पष्ट किया कि नालों पर अवैध कब्जे और पट रखने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तथा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
नगर की सड़कों और नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार जुर्माना और कठोर कार्रवाई की जाएगी।-- विजेंद्र सिंह पाल, ईओ नगर पालिका परिषद स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल के नेतृत्व में बुधवार को मुरादाबाद-हरिद्वार मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़क किनारे दुकानों एवं भवनों के सामने नालों के ऊपर रखे गए सीमेंट के पट, स्लैब तथा अन्य अवैध निर्माण हटवाए गए। कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा नालों पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को भी हटाया गया। अचानक शुरू हुई कार्रवाई से मार्ग पर मौजूद दुकानदार परेशान हो गए। पालिका टीम ने स्पष्ट किया कि नालों पर अवैध कब्जे और पट रखने से सफाई व्यवस्था प्रभावित होती है तथा बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर की सड़कों और नालों पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सामान जब्त करने के साथ नियमानुसार जुर्माना और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन