फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anti corruption team laid a trap, the accused was not trapped

Bijnor News: एंटी करप्शन टीम ने बिछाया जाल, नहीं फंसा आरोपी

Fri, 23 Aug 2024 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anti corruption team laid a trap, the accused was not trapped
-बीएसए कार्यालय में आई एंटी करप्शन की टीम से मचा हड़कंप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। एंटी करप्शन टीम ने बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) कार्यालय पर रिश्वत के मामले में पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था। मगर कथित आरोपी ने रिश्वत की रकम नहीं पकड़ी। इस कारण एंटी करप्शन टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन टीम की छापा मारने की सूचना पर कार्यालय में हड़कंप मच गया। अन्य लिपिक व कर्मचारी, अधिकारी सूचना मिलने पर घबरा गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में ही तैनात एक कर्मी ने कार्यालय के एक कनिष्ठ सहायक पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया। उसकी शिकायत पर एंटी करप्शन टीम बृहस्पतिवार सुबह 10.30 बजे से 11 बजे के बीच कार्यालय पहुंची। एंटी करप्शन टीम के सामने कार्यालय के एक कर्मी ने लिपिक के कमरे में पहुंचकर उन्हें डाक के साथ पैसे देने चाहे। एंटी करप्शन टीम के सदस्य उनके कमरे में आए और फाइलों को देखने लगे। टीम के एक सदस्य ने मोबाइल से फोटो लिए। टीम के सामने कर्मी ने उसे फिर रिश्वत की रकम देनी चाही। इस दौरान कर्मी से उसने कोई पैसा नहीं लिया। कक्ष में एक अधिकारी और कई लिपिक आदि बैठे हुए थे। टीम के सदस्यों ने पूछा तो उसने कहा कि यह मुझे झूठे रिश्वत के आरोप में फंसाना चाहता है। मुझे ट्रैप करना चाहता है। अगर आप चाहें तो सीसीटीवी फुटेज देख सकते हैं।
विज्ञापन

लिपिक ने मामले की शिकायत एसपी अभिषेक झा और जिलाधिकारी से की। उधर, कर्मी का आरोप था कि वह उसका तबादला दूसरी जगह कराना चाहता था। न कराने की रिश्वत मांगी थी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि उस समय कार्यालय में क्या हुआ, उस समय वह कार्यालय में नहीं थे। मामले में पूरी जानकारी को इस मामले की जांच कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed