{"_id":"611d50398ebc3e7a1604b348","slug":"anti-coronavirus-vaccination-district-reached-seventh-place-in-mega-day-bijnor-news-mrt55238089","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनारोधी टीकाकरण : मेगा डे में सातवें स्थान पर पहुंचा जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनारोधी टीकाकरण : मेगा डे में सातवें स्थान पर पहुंचा जनपद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोनारोधी टीकाकरण : मेगा डे में सातवें स्थान पर पहुंचा जनपद
बिजनौर। जिले में 16 अगस्त को 181 बूथों पर चलाये गए कोरोनारोधी टीकाकरण स्पेशल मेगा डे महाअभियान के अंतर्गत कुल 50 हजार 956 लोगों को प्रतिरक्षित करने पर जनपद बिजनौर को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। शासन की ओर से जिले को कुल 45 हजार लोगों का कोरोना रोधी टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें पहले स्थान पर अलीगढ़ जनपद आया है।
देश भर के साथ साथ जिले में भी 16 जनवरी से ही कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। तब से लेकर 17 अगस्त की रात तक कुल 1080743 जिलेवासियों को प्रतिरक्षित किया जा चुका है। इनमें प्रथम डोज लगवाने वाले नौ लाख 23 हजार 664 और दूसरी डोज लगवाने वालों में एक लाख 57 हजार 79 लाभार्थी शामिल हैं।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. अशोक कुमार के अनुसार शासन के निर्देश पर जिले में 16 अगस्त को कोरोना रोधी टीकाकरण महाभियान का मेगा डे मनाया गया। इसके लिए जिले में कुल 181 बूथों पर 45 हजार लोगों को प्रतिरक्षित करने का लक्ष्य था। इनमें से 30 हजार को कोविशील्ड और 15 हजार को कोवैक्सीन लगनी थी। कुल लक्ष्य 45 हजार के सापेक्ष कुल टीकाकरण 50 हजार 956 लाभार्थियों का किया गया। इस दौरान कोवैक्सीन वाले 15 हजार के सापेक्ष 12 हजार 335 लोग ही टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे, जबकि कोविशील्ड लगवाने वालों का आंकड़ा 30 हजार को पार करते हुए 38 हजार 621 पर पहुंच गया। इस प्रकार से 16 अगस्त को जनपद बिजनौर सातवें स्थान पर रहा, जबकि अलीगढ़ कुल 45 हजार से अधिक 62 हजार 686 लोगों को प्रतिरक्षित कर प्रदेश में अव्वल रहा।
विज्ञापन
बुधवार को भी नहीं मिला कोई पॉजिटिव
बिजनौर। जिला सर्विलांस अधिकारी डा.एसके निगम के अनुसार बुधवार को जनपद में प्राप्त हुई कुल 3374 जांच रिपोर्ट में से एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला। आज कुल 3374 लोगों की कोरोना जांच की गई। वर्तमान में 1747 जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत हैं, जबकि एक सक्रिय उपचाराधीन केस है।