{"_id":"68a3748a640b6fef0f0bb305","slug":"another-video-of-meeruts-missing-amit-being-beaten-up-goes-viral-bijnor-news-c-27-1-bij1002-157774-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: मेरठ के लापता अमित को पीटने का एक और वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: मेरठ के लापता अमित को पीटने का एक और वीडियो वायरल
Tue, 19 Aug 2025 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 19 Aug 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। मेरठ निवासी लापता अमित के साथ मारपीट का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती द्वारा अमित को बेरहमी से पीटा जा रहा है। पुलिस अमित व आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बागपत के छपरौली थाना के गांव राठौडा निवासी 38 वर्षीय अमित आर्य मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मध्य गंगा नहर कॉलोनी में रहता था। परिजनों के अनुसार 11 जुलाई को अमित कंपनी से आधे दिन की छुट्टी लेकर आया था। उसके साथी ने भैसाली बस स्टैंड छोड़ा था, तभी से वह लापता था।
लापता युवक के तहेरे भाई अनुराग आर्य ने 27 जुलाई को मेरठ के सदर बाजार थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस जांच में पता चला था कि उसकी चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ निवासी युवती से दोस्ती थी। 11 जुलाई को अमित युवती से मिलने आया था। अमित के कपड़े उतार लाठी-डंडों से मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अब एक और वीडियो सामने आया, जिसमें एक युवती अपने साथियों के साथ अमित को नीचे गिराकर पीट रही है। सीओ के अनुसार पुलिस तलाश में जुटी है।