फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another scam came to light in Prathama UP Gramin Bank

Bijnor News: प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में एक और घपला सामने आया

Sat, 19 Oct 2024 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Another scam came to light in Prathama UP Gramin Bank
अब उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी महिला के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये निकाले गए
विज्ञापन

फर्जी चेक बुक और हस्ताक्षर से निकाले गए रुपये, सफाई कर्मी सन्नी पर ही लगा आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी
पैजनिया (बिजनौर)। ग्राम पावटी के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में खाताधारकों के करीब 60 लाख की हेराफेरी के मामले में अभी जांच शुरू भी नहीं हुई थी कि एक और घपला सामने आया गया। दरअसल, बैंक के सफाई कर्मी पर उत्तराखंड के हल्द्वानी की महिला की फर्जी चेक बुक और हस्ताक्षर से उसके खाते से साढ़े तीन लाख रुपए उड़ाने का आरोप लगा है। पीड़ित महिला के पिता ने हल्दौर थाने में मामले की तहरीर दी है।
ग्राम मुबारकपुर पोटा निवासी सुमन पुत्री पुरुषोत्तम सिंह का पावटी के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बचत खाता है। सुमन विवाह के बाद से पति के साथ हल्द्वानी में निवास करती है। उसके पिता के अनुसार सुमन ने कभी भी इस खाते की चेक बुक अथवा डेबिट कार्ड नहीं लिया। तीन दिन पूर्व बेटी की पास बुक में प्रविष्टि कराने बैंक पहुंचे तो नौ अक्तूबर को चेक के माध्यम से उसके खाते से एक लाख सत्तर हजार और दस अक्टूबर को एक लाख अस्सी हजार रुपए निकाले जाने की पुष्टि हुई। ये रुपये बैंक में तैनात रहे सफाई कर्मी सन्नी ने निकाले है।
विज्ञापन

पिता ने जब इस बाबत बैंक कर्मियों को अवगत कराया तो जांच करने की बात कहकर उन्हें टरका दिया गया। पीड़ित ने आरोपी सन्नी एवं बैंक कर्मियों के विरुद्ध धोखाधड़ी और जालसाजी कर चेक बुक इश्यू कराने और चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर रुपये निकालने का आरोप लगाया है। सीओ के अनुसार मामले की जांच कर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed