{"_id":"68e00d86c15ea09d850869f9","slug":"another-leopard-caught-in-a-cage-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-161876-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: पिंजरे में कैद हुआ एक और गुलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: पिंजरे में कैद हुआ एक और गुलदार
Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद के जग्गनवाला में पकड़ा गया गुलदार।
नजीबाबाद (बिजनौर)। बिजनौर वन विभाग नजीबाबाद की ओर से जग्गनवाला के पटियाला फार्म क्षेत्र में लगाए गए पिंजरे में शुक्रवार को नर गुलदार कैद हुआ। कौड़िया के रेंजर सचिन शर्मा ने बताया कि गुलदार को कौड़िया वन रेंज कार्यालय पहुंचाया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में गुलदार की अनुमानित आयु करीब तीन वर्ष और वजन करीब 60 किलो पाया गया। गुलदार के सभी दांत ठीक हैं। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पकड़े गए गुलदार को चिड़ियाघर भेजा जाएगा। जग्गनवाला के इसी क्षेत्र में 25 सितंबर को मादा गुलदार पिंजरे में कैद हुई थी।
तभी से वन विभाग को भरोसा था कि क्षेत्र में एक और गुलदार भी हो सकता हैं। वन विभाग और ग्रामीणों को गुलदार के पकड़े जाने से राहत मिली। कौड़िया और राजगढ़ वन क्षेत्र से लगे गांवों में गुलदार एक महिला और तीन बच्चों को मार चुके हैं। अब तक क्षेत्र से पांच गुलदार पकड़े जा चुके हैं।
गुलदार के जोड़े को देख अजीतपुरदासी के ग्रामीणों में दहशत : धामपुर अजीतपुर दासी गांव में गुलदार का जोड़ा दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार देररात गांव के जितेंद्र और पंकज के घेर में गुलदार दिखने से परिवार के सदस्यों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
घेर में बंधे पशुओं ने गुलदारों को देखकर रंभाना शुरू कर दिया। मौके पर ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए लाठी-डंडों से कनस्तर पीटकर गुलदार को जंगल में भगाया। गांव के पप्पन, जितेंद्र, सुरेंद्र, पंकज, महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि चार दिन पहले भी गुलदार बस्ती के भीतर घूमता दिखाई दिया। गुलदार चार दिन पहले एक कुत्ते को उठाकर ले गया था। लोगों ने डर के कारण जंगल में जाना बंद कर दिया है।
ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह का कहना है कि लोकेशन लेकर गुलदारों को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।