फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another corona positive patient found in the district

जिले में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज

Wed, 22 Apr 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Another corona positive patient found in the district
बिजनौर में साहित्य बिहार का बल्ली लगाकर कालोनीवासियों ने किया रास्ता बंद। - फोटो : BIJNOR
जिले में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कर्नाटक राज्य का एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला है। उसे क्वारंटीन करने के लिए संभल भेजा जाएगा। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 हो गई है। इनमें से मेरठ के दो जमाती शामिल हैं। इसके अलावा कानपुर में भी जिले के रहने वाले तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं।
हर दिन जनपद में कोरोना का मीटर बढ़ता ही जा रहा है। अब तक कुल 26 मरीज कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से दो मेरठ और एक कर्नाटक का जमाती है। जबकि जिले के ही रहने वाले तीन लोग कानपुर में कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव ने बताया कि यह तब्लीगी जमाती है। इसे दिल्ली मरकज से ही बिजनौर की एक मस्जिद आवंटित की गई थी। इसके बाद से ही वह मस्जिद में रह रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अप्रैल को अन्य जमातियों के साथ उसे मस्जिद से उठाकर बिजनौर के ताज बैंकट हॉल में क्वारंटीन कराया गया। इसके बाद उसका ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला को भेजा गया था। वहां से रिपोर्ट आने के बाद इस जमाति में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि इस मरीज को संभल के अस्पताल में क्वारंटीन करने के लिए भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि मंडलायुक्त ने सभी जिलों के लिए यह निर्देश जारी किए हैं कि मंडल के हर जिले में 30 बैड कोरोना पॉजिटिव मरीजों से फुल होने पर अन्य जिले के लिए पॉजिटिव मरीज भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि फिलहाल मंडल में अब तक मुरादाबाद, बिजनौर जनपद का हल्दौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के 30-30 बैड फुल हो चुके हैं। इसलिए अब पूरे जनपद से ही कोरोना पॉजिटिव मरीज संभल भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed