फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Another corona infected found in the district, 70 beds ready in the hospital

Bijnor News: बिजनौर - एक और मिला कोरोना संक्रमित, अस्पताल में 70 बेड तैयार

Wed, 29 Mar 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 29 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Another corona infected found in the district, 70 beds ready in the hospital
- अस्पतालों को दिए जांच बढ़ाने के निर्देश, दवाइयों की उपलब्धता की ली जा रही जानकारी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिला अस्पताल में कोरोना से बचाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए जिला अस्पताल में 70 बेड की व्यवस्था कर ली गई है। मंगलवार को अफजलगढ़ के मोहल्ला मुमताज हुसैन में 23 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। जिसके चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 10 हो गई है।
जिले में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इस साल पिछले 12 दिनों में 11 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। एक मरीज ठीक हो चुका है। जिले में इस समय कोरोना के 10 सक्रिय मामले हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने इससे निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। चिकित्सकों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए पीकू वार्ड, एल-2 वार्ड, संचारी वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। पीकू वार्ड में 30 बेड, एल-2 वार्ड में 30 बेड और संचारी वार्ड में 10 बेड की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर संचारी वार्ड में 20 बेड और बढ़ाए जा सकेंगे। दवाइयों की उपलब्धता देखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में 10 और 11 अप्रैल को होगी मॉकड्रिल
शासन की ओर से कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी अस्पतालों में 10 और 11 अप्रैल को मॉकड्रिल करने के निर्देश दिए हैं। जिससे कोरोना से बचाव की व्यवस्था को परखा जा सके। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मॉकड्रिल में बेड तक ऑक्सीजन पहुंच, मरीज को इलाज, दवाइयों की व्यवस्था देखी जाएगी।

कोरोना वायरस के हिसाब से मुफीद है मौसम
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा का कहना है कि यह मौसम कोरोना वायरस के हिसाब से मुफीद है। मौसम में बदलाव होने से लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। कोरोना वायरस रोग प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को ही प्रभावित करता है। जिससे लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। इसलिए अभी खुद ही कोरोना से बचाव करें। लापरवाही नहीं बरतें।

योग कर बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता
नियमित व्यायाम करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। योग करने से व्यक्ति शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रहता है। प्राणायाम, बालासन, भुजंगासन आदि योग करके व्यक्ति खुद को स्वस्थ रख सकता है। जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बीमारियां होने की संभावना कम हो जाती है।


----- वर्जन::
कोरोना को लेकर हमारी पूरी तैयारी है। अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए 70 बेड तैयार कर लिए गए हैं। कोरोना संक्रमित किसी भी मरीज को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। दवाइयों की उपलब्धता भी है। संबंधित दवाइयों की अभी और मांग भी भेजी जा रही है - डॉ. मनोज सैन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed