{"_id":"6abc146b831f4b4bc90bcb6f","slug":"another-accused-arrested-in-anil-kumar-soti-murder-case-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-191602-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनिल कुमार सोती की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनिल कुमार सोती की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
बिजनौर। अनिल कुमार सोती की हत्या का पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी ने हत्या को अंजाम दिए जाने पहले रेकी की थी। मामले में आरोपी वकील समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है।
बिजनौर शहर में नूरपुर रोड निवासी अनिल कुमार सोती (82) की छह अगस्त की शाम उनके घर में ही नाड़े से गलाघोंट कर हत्या कर दी गई थी। अनिल के भांजे आलोक शर्मा ने गौरव सोती, प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र खन्ना, सुनील खन्ना, नावेद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस की जांच पड़ताल में करने के बाद निशा उर्फ अंजुम परवीन निवासी राजवीर कॉलोनी घरौली एक्सटेंशन थाना गाजीपुर दिल्ली, हिना निवासी राजवीर कॉलोनी घरौली एक्सटेंशन थाना गाजीपुर दिल्ली, अलीमुद्दीन निवासी खोड़ा कॉलोनी दिल्ली मूलनिवासी गांव दरियापुर थाना नूरपुर बिजनौर, सुभाष निवासी गांव दरियापुर थाना नूरपुर बिजनौर को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
सीओ अभय कुमार पांडेय ने बताया कि अब सोनू त्यागी निवासी गांव मारकपुर थाना खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार किया गया है। सोनू त्यागी ने निशा उर्फ अंजुम के कहने पर अनिल कुमार सोती के घर के रेकी की थी। रेकी के बदले निशा ने बीस हजार रुपये दिए थे जबकि तय पचास हजार हुए थे। इनके अलावा राजनारायण निवासी इतवारी गंज झांसी की पुलिस तलाश कर रही है। राजनारायण दिल्ली में रहकर वकालत करता है, जिसके चैंबर में निशा मुंशी/क्लर्क थी।