फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Annual sports competition

खेलों से छात्रों का होता है सर्वांगीण विकास

Wed, 29 Jan 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Annual sports competition
धामपुर एसबीडी कालेज में खेल प्रतियोगिता में रस्सा खीचती छात्राएं। - फोटो : DHAMPUR
खेलों से छात्रों का होता है सर्वांगीण विकास
विज्ञापन

धामपुर। एसबीडी कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार चंद्रकांता ने दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर चंद्रकांता ने कहा कि खेलों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। खेलकूद प्रतियोगिता जरूर कराई जानी चाहिए। बैडमिंटन में मुस्कान कौर प्रथम, तनु द्वितीय, नीशु तृतीय रही। शॉटपुट में पायल चौहान प्रथम, शालू द्वितीय, तानिया ठाकुर तृतीय रही। कैरम में अमीरजहां प्रथम, दीपाली चौहान द्वितीय, मानसी तृतीय रही। 400 मीटर दौड़ में शालू प्रथम, प्रियंका वर्मा द्वितीय, आंचल सैनी तृतीय रही। 100 मीटर दौड़ में सालिहा परवीन प्रथम, स्वाति सिंह द्वितीय, आंचल तृतीय रही। टेबल टेनिस में जाह्नवी चौहान प्रथम, कंचन सैनी द्वितीय, नीशू तृतीय रही। रस्सा खींच में बीएससी द्वितीय वर्ष प्रथम, बीएससी तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान पर रहा। विजयी छात्राओं को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed