फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announcement of compartment examination of high school and inter

यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा

Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Announcement of compartment examination of high school and inter
बिजनौर। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट परीक्षा की घोषणा कर दी है। अर्ह परीक्षार्थी को कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है।
विज्ञापन

डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि बोर्ड से हाईस्कूल की इंप्रूवमेंट/ कंपार्टमेंट तथा इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षा में आवेदन करने के लिए निर्देश प्राप्त हो गए हैं। आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइट पर पांच अगस्त से 20 अगस्त तक अपलोड होने हैं। छात्र अपने पंजीकृत विद्यालय के प्रधानाचार्य से प्रार्थनापत्र तथा अंक पत्र की छायाप्रति के साथ संपर्क करेगा। हाईस्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 256.50 रुपये तथा इंटर की परीक्षा शुल्क 306 रुपये है। छात्र हाईस्कूल इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए अनुत्तीर्ण हुए एक विषय तथा कंपार्टमेंट के अंतर्गत अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में से किसी एक विषय में शामिल हो सकता है। इंटर में किसी एक विषय में अनुत्तीर्ण परीक्षार्थी कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए अर्ह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed