फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Announced support for the farmers' movement

किसानों के आंदोलन को समर्थन का एलान किया

Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
Announced support for the farmers' movement
किसानों के आंदोलन को समर्थन का एलान किया
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिल्ली में किसानों के आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम विक्रमादित्य सिंह को दिया है। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यकर्ता टाउन हॉल में एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। ज्ञापन में जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने कहा कि किसानों के हित में कानून बनने चाहिए। जिन कानूनों से किसानों को दिक्कत है उन्हें किसानों पर थोपना अन्यायपूर्ण है। सरकार को किसानों की कानून वापस लेने की मांग को मान लेना चाहिए। कहा कि संगठन किसानों के साथ है और किसानों से अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आंदोलन के दौरान दिवंगत हुए किसानों को शहीद का दर्जा देने, उनके परिजनों को 50 लाख का मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की गई। इस दौरान सलीम, इसरार अहमद, मोहम्मद नियाज, अब्दुल मजीद, राकेश कुमार, रतिराम, राज जोशी, इरफान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed