फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anniversary celebrated with cultural programs

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव

Wed, 04 Mar 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Anniversary celebrated with cultural programs
नजीबाबाद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते व - फोटो : NAZIBABAD
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया वार्षिकोत्सव
विज्ञापन

नजीबाबाद। पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ वार्षिकोत्सव मनाया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय महावतपुर बिल्लौच में धर्मपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम संगीता और भाजपा वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल ने पौधरोपण और गुब्बारे छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, राधा-कृष्ण, रासलीला, गढ़वाली गीत पर नृत्य से समा बांध दिया। स्वच्छता और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता नाटक की प्रस्तुति से कलाकरों ने संदेश दिया। एसडीएम संगीता ने कहा कि इंग्लिस मीडियम स्कूलों की तर्ज पर परिषदीय स्कूलों में वार्षिकोत्सव के आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास जगा है। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल की सराहना की। भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव अग्रवाल ने कहा भाजपा सरकार परिषदीय स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने शिक्षकों की सराहना की।

खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल की मौजूदगी में आयोजित वार्षिकोत्सव में नीता तोमर, आभा यादव, आबिद रशीद का सहयोग रहा। इस अवसर पर कृष्ण कुुमार, सुखराम गहलोत, पुष्पेंद्र पाल, अनिल शर्मा, दीप्ति सिंह, एकता सिंह, सुनीता आर्य, अश्वनी शर्मा, सोहित कुमार, नितिन, लक्ष्मी, निशा, नंदनी, पायल, साक्षी, स्वाति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed