फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Animals can be taken for cultivation from cows

गोशाला से खेती के लिए ले सकते हैं पशु

Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Animals can be taken for cultivation from cows
धामपुर। सरकार के चार साल पूरे होने पर आयोजित संगोष्ठी में उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पालकों को सरकार की ओर से चलाई जा रही कई योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान सहभागिता योजना के तहत खेती के लिए किसान गोशालाओं ने पशु ले सकते हैं। इस योजना के तहत सरकार की ओर से चारे के लिए प्रति माह नौ सौ रुपये भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

तहसील में रविवार को उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि गोशालाओं में किसानों को खेती के लिए बहुत अच्छे गोवंश हैं। यदि किसान उन पशुओं से खेती करना चाहे तो उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। कहा कि किसान गोवंश को सड़कों पर न छोड़ें। विधायक अशोक राणा ने उप जिलाधिकारी से कहा कि वह आवारा घूम रहे गोवंश को पकड़कर गोशाला में छुड़वाएं। सरकार ने व्यवस्था बना रखी है कि गोवंश पशुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उनको खाने और आश्रय की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि देहात में जो भी गोवंश घूमता नजर आए तो उसे पकड़ कर गोशालाओं में आश्रय दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed