फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Animal trader from Amroha stabbed to death in Chandpur

Bijnor News: अमरोहा के पशु व्यापारी की चांदपुर में चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 06 Aug 2024 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Animal trader from Amroha stabbed to death in Chandpur
- धनौरा मार्ग पर मोहल्ला सरायरफी के एक प्लॉट में पड़ा मिला रक्त रंजित शव
विज्ञापन

-पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर (बिजनौर)। जनपद अमरोहा के रहने वाले पशु व्यापारी मोहम्मद नासिर (26) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। व्यापारी का रक्तरंजित शव चांदपुर में एक प्लॉट में पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, व्यापारी के दो साथियों के हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
सोमवार को चांदपुर में धनौरा मार्ग पर मोहल्ला सरायरफी में खाली प्लॉट में एक युवक का शव पड़ा मिला। पहचान मोहम्मद नासिर पुत्र मोहम्मद जाबिर निवासी गांव बिलना थाना नौगांवा अमरोहा के रूप में हुई। परिवार के लोगों ने बताया गया कि मोहम्मद नासिर पशु (धुम्बा) की खरीद फरोख्त करने का काम करता था।
विज्ञापन

नासिर रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे नौगांवा निवासी अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। वह सोमवार की सुबह तक घर नहीं पहुंचा। अनहोनी की चिंता होने पर तलाश की गई। मालूम करने पर दोस्तों ने बताया कि नासिर को चांदपुर में धनौरा मार्ग पर छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तलाश करते हुए परिवार वाले चांदपुर पहुंचे तो शव के पड़ा होने की खबर लगी। लहूलुहान हालत में मिले शव को देखकर परिवार वालों में कोहराम मच गया। नासिर के पेट, चेहरे और सिर में गहरे घाव बने हुए थे। आशंका जाहिर की गई कि चाकू से गोदकर हत्या की गई है।
सीओ चांदपुर राजेश सिंह, प्रभारी निरीक्ष राजेश कुमार बैसला ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



घटना के खुलासा करने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। प्राथमिक जांच में पता लगा है कि नासिर अपने दो साथियों के संग नौगांवा में ही बॉडी शो देखने गया था, जिसे चांदपुर तक लाया गया। दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। - रामअर्ज, एएसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed