फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Angry villagers surrounded the forest workers

Bijnor News: रेहड़ - गुस्साए ग्रामीणों ने वनकर्मियों का किया घेराव

Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 05 May 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers surrounded the forest workers
- बादशाहपुर के समीप गुलदार की सूचना पर पहुंची थी वन विभाग की टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। गुलदार के आतंक और वन विभाग की लापरवाही से क्षेत्र के ग्रामीणों में रोष है। बादशाहपुर के समीप गुलदार की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम का ग्रामीणों ने घेराव किया। बाद में विभागीय अधिकारियों और पुलिस ने समझा- बुझाकर मामला शांत कराया।

क्षेत्र में गुलदार के हमलों में हुई तीन मौतों के बाद खौफ के साए में जी रहे ग्रामीणों में गुलदार के नही पकड़े जाने पर आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार शाम बादशाहपुर में गुलदार के होने की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में वन दरोगा जगत सिंह राणा, सहायक मोहम्मद अब्बास, चालक सन्नी कुमार का घेराव कर आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि वन कर्मियों की उदासीनता के चलते आमजन दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हैं। बादशाहपुर में भी महिला गुलदार के हमले में बाल-बाल बची है। घेराव की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य पति डॉ. शैलेंद्र सिंह, प्रशिक्षु रेंजर महेश गौतम और पुलिस ने समझाकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed