{"_id":"62b8a44c99d67f5d783a1728","slug":"angry-seeing-the-help-desk-booth-at-the-entrance-nazibabad-news-mrt594537127","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाप्रबंधक के दौरे से पूर्व डीआरएम ने किया नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाप्रबंधक के दौरे से पूर्व डीआरएम ने किया नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण
विज्ञापन
नजीबाबाद के रेलवे स्टेशन पर हैंडीक्राफ्ट स्टॉल का निरीक्षण करते डीआरएम अजय नंदन।
- फोटो : NAZIBABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश द्वार पर हेल्प डेस्क बूथ देख हुए नाराज
नजीबाबाद। डीआरएम ने मंडलीय अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने प्लेटफार्म एक के प्रवेश द्वार पर जीआरपी द्वारा रखे महिला हेल्प डेस्क बूथ हटवाने के निर्देश दिए।
डीआरएम मुरादाबाद अजय नंदन ने मंडलीय रेल अधिकारियों के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम ने एसएस, स्टेशन मास्टर कक्ष, एटीवी मशीन, पार्सल ऑफिस, यात्री प्रतीक्षालय व शौचालय के पैनल सहित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म एक के प्रवेश द्वार पर जीआरपी द्वारा रखे गए महिला हेल्प डेस्क बूथ देखकर डीआरएम ने नाराजगी व्यक्त की। डीआरएम ने रेलवे प्लेटफार्म परिसर से एसएस जयपाल सिंह तथा रेल अधिकारियों को तत्काल महिला हेल्प डेस्क बूथ प्लेटफार्म से बाहर कराने के निर्देश दिए। रेल महाप्रबंधक आशुतोष गांगल के 28 जून को और रेल मंत्री के जुलाई के प्रथम सप्ताह में नजीबाबाद स्टेशन के संभावित दौरा कार्यक्रम को लेकर निरीक्षण पर आए डीआरएम अजय नंदन ने रेलवे द्वारा एक स्टेशन एक उत्पात योजना के अंतर्गत स्टेशन पर स्थापित हैंडीक्राफ्ट स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉल स्वामी सूफियान से हैंडीक्राफ्ट उत्पात से संबंधित जानकारी की। नजीबाबाद स्टेशन से पूर्व डीआरएम ने कोटद्वार और नगीना रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी की।