फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Anger over not increasing cane price

गन्ना मूल्य न बढ़ने पर रोष जताया

Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Anger over not increasing cane price
गन्ना मूल्य न बढ़ने पर रोष जताया
विज्ञापन

अफजलगढ़। डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम बढ़ने तथा गन्ने का मूल्य न बढ़ाए जाने से किसान असंतुष्ट हैं। भाकियू ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी, उपाध्यक्ष मुखतार सिंह, विजेंद्र सिंह तथा मदन राणा आदि का कहना है कि बीजेपी की सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। गन्ने का मूल्य न बढ़ाकर किसान को बहुत बड़ा झटका दिया है। डीजल और खाद के दाम बढ़ गए हैं और चार साल से गन्ने का एक ही दाम होना यह दर्शाता है की सरकार पूंजीपतियों के लिए ही काम कर रही है। मिलों ने पहले से ही 325 रुपये का भुगतान देना शुरू कर दिया था। मिलों से साठगांठ होने के कारण लंबे समय तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किया गया था। इस तरीके से किसान कर्ज में डूबता चला जाएगा। खेती में लागत भी निकालना मुश्किल हो रहा है। हर साल के मुकाबले गन्ना इस बार वैसे ही कम निकल रहा है। मौसम और सरकार की मार झेल रहे किसान की स्थिति आने वाले समय में बदतर होती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed