{"_id":"62f94584b2e12f3b625d40b3","slug":"anger-in-the-village-due-to-removal-of-ambedkar-s-statue-and-putting-it-in-another-place-bijnor-news-mrt6011812185","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम्बेडकर की मूर्ति हटा कर दूसरे स्थान पर लगाने से गांव में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम्बेडकर की मूर्ति हटा कर दूसरे स्थान पर लगाने से गांव में आक्रोश
विज्ञापन
आंबेडकर की मूर्ति हटा कर दूसरे स्थान पर लगाने से गांव में आक्रोश
स्योहारा। क्षेत्र के गांव लंबिया में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को एक स्थान से हटा कर सार्वजनिक कुएं के पास रखने से गांव में आक्रोश उत्पन्न हो गया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने ग्रामीणों को शांत कर पूरे ग्रामीणों की सहमति पर मूर्ति को पुन: उसी स्थान पर रखवाते हुए गांव ग्रामीणों से शांति बनाये रखने की अपील की।
थाना क्षेत्र के गांव लम्बिया में पांच वर्ष पूर्व हेमराज पुत्र जगता सिंह के खाली पड़े घेर में अनुसूचित समाज के लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रख दी थी। उसके बाद आपसी सहमति से ग्रामीणों ने दो वर्ष पूर्व गांव के ही क्षत्रपाल पुत्र प्रेम सिंह के खाली पड़े स्थान पर नाली के पास मूर्ति रख दी थी। रविवार की देर शाम गांव के ही कुछ लोगों ने मूर्ति को नाली के पास से हटा कर ऋषिपाल पुत्र चेतु सिंह के घर के पास सार्वजनिक कुएं के पास स्थापित कर दिया। जिस पर गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही एसडीएम धामपुर मनोज कुमार, सीओ इंदु सिद्धार्थ, प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बुझा कर मूर्ति को पुन: पहले स्थान पर रखवा दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम धामपुर को पत्र लिख कर मूर्ति के लिए भूमि चिन्हित कर मूर्ति रखवाने की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों को शीघ्र ही आंबेडकर की मूर्ति रखने के लिए जमीन देने का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष राजीव चौधरी का कहना है कि गांव में शांति व्यवस्था कायम है।