{"_id":"6262e1e7baca8103190658fb","slug":"anger-among-farmers-for-not-getting-enough-electricity-for-irrigation-nazibabad-news-mrt5856075188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों में रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली न मिलने पर किसानों में रोष
नांगलसोती। भाकियू की बैठक में सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने 26 अप्रैल को बरकातपुर के विद्युत उप संस्थान पर धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
गांव शाहजहांपुर में भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। अवनीश कुमार ने कहा कि गर्मियों में किसानों को बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। जिला महासचिव नरदेव सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति के आदेश हैं, लेकिन आठ से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली के अभाव में किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं। बरकातपुर स्थित 132 केवीए विद्युत उप संस्थान से सौफतपुर, भागूवाला, तिसौतरा, चंदक, तिमरपुर आदि बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति की जाती है। बिजली में सुधार नहीं होने पर कार्यकर्ताओं ने 26 अप्रैल को विद्युत उप संस्थान बरकातपुर पर धरना प्रदर्शन करेंगे।
बैठक में पूर्व मंडल उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, धर्मेंद्र राणा, सुनील, रुपेश, धर्मेंद्र सिंह, तपेंद्र सिंह, अजय कुमार आदि किसान मौजूद रहे।