फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   And political parties had gAnd political parties had gathered on the platform of BKYU

और भाकियू के मंच पर भाषण देकर छा गए थे चौधरी जयंत सिंह

Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
And political parties had gAnd political parties had gathered on the platform of BKYU
और भाकियू के मंच पर जुट गए थे राजनीतिक दल
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि कानूनों के विरोध में जिले में नया इतिहास भी लिखा गया। आंदोलन को राजनीति से दूर रखने वाली भाकियू के मंच पर रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह शामिल हुए और भाषण भी दिया। तब भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत और चौधरी जयंत सिंह का एक मंच पर साथ आना चर्चा में रहा था।
26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का भावुक बयान आने के बाद जिले के किसान भी सभी दलों को छोड़कर केवल किसान बन गए थे। तब भाकियू की हर जिले में महापंचायत हो रही थी और जिले में भी एक फरवरी को महापंचायत बुलाई गई थी। महापंचायत में चौधरी जयंत सिंह भी शामिल होना चाहते थे, लेकिन भाकियू के कुछ नेताओं ने इसका विरोध किया। हालांकि बाद में मंच पर न आने की बात कहकर चौधरी जयंत सिंह को महापंचायत में बुलाया गया। महापंचायत सफल बनाने में भाकियू के साथ-साथ पूरे विपक्ष ने जोरदार मेहनत की।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई बिजनौर के मैदान में हुई महापंचायत में 20 हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। चौधरी जयंत सिंह से केवल हाथ जोड़कर जनता का अभिवादन करने के लिए कहा गया तो रालोद नेता और किसान नाराज हो गए। वे चौधरी जयंत सिंह का भाषण कराने की मांग करने लगे। इस पर गौरव टिकैत ने चौधरी जयंत सिंह को मंच पर बुलाकर माइक सौंपा और भाषण देने के लिए कहा। चौधरी जयंत सिंह ने भाषण दिया और सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन की वजह से हुआ रालोद और सपा में गठबंधन
किसान आंदोलन की वजह से ही रालोद, भाकियू और सपा का गठबंधन परवान चढ़ पा रहा है। इसका असर जिला पंचायत के चुनाव में भी देखने को मिला था जिसमें भाजपा केवल सात जिला पंचायत सीट ही जीती थी और सपा और रालोद का गठबंधन करीब 25 सीट जीतने में सफल रहा था। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में विपक्षी गठबंधन कायम नहीं रह सका और भाजपा के साकेंद्र प्रताप सिंह पंचायत अध्यक्ष बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed