{"_id":"669c2da7524a5da98b0187d4","slug":"anant-and-barira-won-the-game-of-checkmate-bijnor-news-c-27-1-smrt1006-127265-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अनंत और बरीरा ने जीता शह मात का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अनंत और बरीरा ने जीता शह मात का खेल
विज्ञापन
-जिलेभर के 59 खिलाड़ियों ने शतरंज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा
-डीएम ने किया शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के अवसर पर इंदिरा बाल भवन में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता जीतने के लिए खिलाड़ियों ने देखभाल कर चाल चली। शह मात के खेल में पुरुष वर्ग में अनंत पंवार और महिला वर्ग में बरीरा राजी ने प्रथम स्थान पाया।
शनिवार को इंदिरा बाल भवन में आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के 59 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बिजनौर के अलावा मुजफ्फरनगर जिले के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया। पुरुष वर्ग में मुजफ्फरनगर के अनंत पंवार प्रथम, बिजनौर के अनय अग्रवाल द्वितीय व सर्वज्ञ भारद्वाज तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों को डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान डीएम ने शतरंज खेलने के बारे में बताया। साथ ही कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के महत्व की जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम सदर मनोज कुमार सिंह, डीआईओएस जयकरण यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी राजकुमार, जिला शतरंज एसोसिएशन सचिव दुष्यंत कुमार आदि मौजूद रहे।