{"_id":"68d455aae615de4aa501b202","slug":"an-elderly-woman-died-during-a-scuffle-in-alinagar-palani-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-161072-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अलीनगर पालनी में धक्का मुक्की के दाैरान वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अलीनगर पालनी में धक्का मुक्की के दाैरान वृद्धा की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूरपुर। गांव अलीनगर पालनी में खाली पड़े प्लाट पर पशुओं को बांधने के विरोध में हुई कहासुनी व धक्का मुक्की में पार्वती चौहान (70) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव के पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की।
बता दें कि बुधवार की देर शाम करीब 8 बजे गांव अलीनगर पालनी में पार्वती चौहान (70) पत्नी हीरा सिंह के घर के बाहरी हिस्से में खाली पड़े भूखंड में गांव निवासी रघुनाथ सिंह ने पशुओं को बांध रखा था। आरोप है कि उक्त भूखंड पर काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा है। आरोप है कि रघुनाथ सिंह ने फर्जी तरीके से हीरा सिंह से उक्त जमीन का बैनामा करा लिया है। हीरा सिंह के बेटे की बीमारी के चलते एक वर्ष पूर्व मौत हो गई थी।
जिसका पार्वती चौहान ने विरोध किया तो रघुनाथ ने पत्नी सुधा के साथ मिलकर हमला बोल दिया। जिसमें पार्वती चौहान धक्का मुक्की में जमीन पर गिर गई आरोप है कि खून की उल्टी होने के बाद ही मौके पर पार्वती की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिजनों में रोष व्याप्त हो गया। पीड़ित परिवार करीब एक सप्ताह पूर्व सीओ चांदपुर से मिला था जिसमें उन्होंने जमीन को फर्जी तरीके से बैनामा कराए जाने की शिकायत की थी।
विज्ञापन
पुलिस मामलें की जांच भी कर रही थी। लेकिन देर शाम रघुनाथ सिंह व सुधा ने मिलकर हमला कर पार्वती को घायल कर दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की। पति हीरा सिंह की तहरीर पर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।