{"_id":"63e54673912441dae60d5b91","slug":"amrit-kaals-initiative-general-budget-is-beneficial-for-the-youth-bijnor-news-c-14-1-111731-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: युवाओं के लिए लाभकारी है अमृत काल का पहल आम बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: युवाओं के लिए लाभकारी है अमृत काल का पहल आम बजट
Fri, 10 Feb 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। अमृत काल के पहले बजट ने भारत के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत आधार तैयार किया है। युवाओं के लिए भी यह बजट हितकारी है। यह बात राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कही। वहीं विद्यार्थियों ने सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।
बृहस्पतिवार को विवेक कॉलेज में चल रहे विवेक प्रीमियम लीग में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा बजट है जो भारत को आगे ले जाएगा। गांव, गरीब, महिला, मजदूर, मध्यम वर्ग, नौजवान और किसान सभी का ध्यान बजट में रखा गया है। सदर विधायक पति व वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी ने कहा कि इस महाविद्यालय की ओर से समाज में अनुशासन, नैतिकता के साथ अच्छी शिक्षा को प्रदान किया जा रहा है। वहीं विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। इसके साथ ही कौशिकी, नेहा, अक्षय ,वरुण, विशाल, प्रियांशी, ईशा चौधरी आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इन्होंने किया शुभारंभ
विवेक कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, सदर विधायक पति एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मौसम चौधरी, विवेक ग्रुप के चेयरमैन अमित गोयल, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला महामंत्री भूपेन्द्र, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोबिन चौधरी आदि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभकिया। संचालन निधि शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
ये रहे मौजूद
प्राचार्य डा. दीप्ती डिमरी, डा. राजीव चौधरी, डा. सौरभ शर्मा, डा. संजय कुमार त्यागी, डॉ. मीना चौधरी, डॉ. दरक्षा बारी, डॉ. पुष्पा जोशी, डॉ. जय सिंह, डॉ. हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
देश की अखंडता को मजबूत करेगा बजट
प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री ने गिनाई बजट की खूबियां
बिजनौर। भारत सरकार ने आम बजट में सबसे अधिक धनराशि का प्रावधान रक्षा क्षेत्र के लिए किया गया है। जिससे देश की स्वतंत्रता, संप्रभुता एवं अखंडता को मजबूत बनाया जा सके। यह बातें प्रेस वार्ता में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहीं। कलक्ट्रेट के महात्मा विदुर सभागार में प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि यह बजट ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण को मजबूत बनाएगा। बताया कि यह बजट अमृत काल का पहला आम बजट एक लोक कल्याणकारी बजट है। जिसे गांव, गरीबों, किसानों, आदिवासियों, दलित, पिछडों, शोषित, वंचित, दिव्यांग, आर्थिक रूप से पिछड़े और मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त व सक्षम बनाने तथा समाज के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया है। इसके अलावा बिजनौर जिले में बन रहे राजमार्ग, जिले में दस हजार करोड़ के निवेश होने और शिक्षा आदि के क्षेत्र में होने वाले कार्यों के बारे में भी बताया। बैराज रोड के गड्ढों पर डीएम से की वार्ता बैराज रोड पर इस समय बहुत गहरे गड्ढे हो चुके हैं। प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल का काफिला भी इन गड्ढों से बच नहीं पाया और बिजनौर पहुंचने पर उन्होंने डीएम से इस संबंध में वार्ता की। वहीं डीएम ने विभागीय अधिकारियों से इस पर वार्ता कर ठीक कराने की बात कही।