{"_id":"6abc163da186543dba057878","slug":"american-team-inspected-the-technical-efficiency-of-bindal-sugar-mill-bijnor-news-c-27-1-bij1010-191535-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: अमेरिकी टीम ने बिंदल चीनी मिल की तकनीकी दक्षता देखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: अमेरिकी टीम ने बिंदल चीनी मिल की तकनीकी दक्षता देखी
विज्ञापन
बिंदल शुगर मिल चांगीपुर का भ्रमण करती अमेरिकी टीम। स्रोत मिल प्रशासन
- फोटो : 1
नूरपुर। अमेरिका और कनाडा से आए चीनी उद्यमी एवं तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल का भ्रमण किया। टीम ने मिल की हाउसकीपिंग, तकनीकी व्यवस्था और उत्पादन प्रक्रिया का बारीकी से निरीक्षण किया। मिल की कार्यप्रणाली और तकनीकी व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर टीम के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
टीम में रॉबर्ट सेल्ज, केविन कर्रसुलक और जॉर्ज लार्टर शामिल रहे। मिल अध्यक्ष शशि गुप्ता ने राहुल चौधरी, लाभांशु दीक्षित, सत्येंद्र कुमार गिरी और पवन कुमार गुप्ता के साथ अतिथियों का स्वागत किया। भोजन के बाद टीम को केन यार्ड से लेकर चीनी उत्पादन इकाई, मिल हाउस, बॉयलिंग हाउस, डिपिथर, पावर हाउस और डिस्टिलरी यूनिट का भ्रमण कराया गया। इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न इकाइयों की तकनीकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
टीम के सदस्यों ने मिल में स्टीम कंजम्पशन, फाइबर जनरेशन और हाउसकीपिंग व्यवस्था सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। मिल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि चांगीपुर स्थित बिंदल शुगर मिल आधुनिक तकनीक पर आधारित है और न्यूनतम स्टीम कंजम्पशन तकनीक के लिए जानी जाती है। मिल प्रबंधन के अनुसार, इससे पहले जापान, ब्राजील, यमन, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, फिलीपींस और ऑस्ट्रेलिया के उद्यमी एवं तकनीकी दल भी बिंदल शुगर मिल का भ्रमण कर चुके हैं।