फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ambulances will feature municipality

नगरपालिका देगी एंबुलेंस सुविधा

Tue, 27 Sep 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद  में नगरपालिका परिषद ने एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक स्थानों पर प्रतीक्षालय बनाने, खस्ताहाल संपर्क मार्गों का निर्माण कराने के प्रस्ताव पास किए।
विज्ञापन

नगरपालिका परिषद नजीबाबाद की बोर्ड की बैठक चेयरमैन मौअज्जम खां के निर्देशन में आयोजित की गई। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार के संचालन में आयोजित बोर्ड की बैठक में नगरवासियों की सेवार्थ एक एंबुलेंस की व्यवस्था कराने का प्रस्ताव पास किया गया। 
विज्ञापन

आवश्यकता पड़ने पर जरूरतमंदों को नगरपालिका परिषद एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराएगी। नगरपालिका ने सार्वजनिक स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय के रूप में शेड व्यवस्था कराने का भी निर्णय  लिया। जिन स्थानों पर टिनशेड व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उनमें रोडवेज, डिपो क्षेत्र, हरिद्वार मार्ग पर मालन पुल क्षेत्र, कोटद्वार मार्ग पर मंडी समिति क्षेत्र शामिल हैं। उधर, कई खस्ताहाल संपर्क मार्ग  भी बनवाने का नगरपालिका बोर्ड   ने निर्णय लिया। 

इनमें आचार्य आरएनकेला के निकट से पालोमल कॉलोनी होते हुए हाजी सत्तार के आवास तक, बसंतीमाता तिराहे से भारत सिनेमा फ्लाईओवर तक खस्ताहाल संपर्क मार्ग बनाए जाएंगे। नगरपालिका ने चारबाग स्थित नईबस्ती क्षेत्र में भी खस्ताहाल संपर्क मार्ग बनवाने का निर्णय लिया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed