फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ambulances standing on hot spots like Dial 112

डायल 112 की तरह हॉट स्पॉट पर खड़ी हो रहीं एंबुलेंस

Thu, 15 Apr 2021 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ambulances standing on hot spots like Dial 112
डायल 112 की तरह हॉट स्पॉट पर खड़ी हो रहीं एंबुलेंस
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक डायल 112 की तरह ही हॉट स्पॉट पर एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं। जिससे आपातकालीन स्थिति में मरीजों को तुरंत स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया जा सके। एंबुलेंस में तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) भी हैं। ये एंबुलेंस गंभीर मरीजों अथवा घायलों को मेरठ या किसी अन्य उच्च स्वास्थ्य इकाई पर ले जाएंगी।
जिले में 68 एंबुलेंस हैं। इनमें से 102 की 31 और 108 की 34 एंबुलेंस हैं। जबकि तीन एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) भी हैं। ये एंबुलेंस गंभीर मरीजों अथवा घायलों को मेरठ या फिर अन्य किसी उच्च स्वास्थ्य इकाई पर ले जाती हैं। पूर्व में ये एंबुलेंस निकट के अस्पतालों में खड़ी रहती थीं। जब कहीं से कोई कॉल आती थी तो वह वहां से उस स्थान के लिए जाती थीं। इसमें काफी समय लगता था। लेकिन, अब ये एंबुलेंस चिह्नित हॉट स्पॉट पर खड़ी हो रही हैं, इससे कि फोन कॉल आते ही तुरंत ही मौके पर पहुंच जाएं और घायल को शीघ्र अस्पताल पहुंचाएं। अभी इस दिशा में केवल हाईवे और प्रमुख कस्बों में ही हॉट स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन

ये हॉट स्पॉट किये गए हैं चिह्नित
102, 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज सामंत ने बताया कि जिले में सैंट मैरीज चौराहा, स्वाहेड़ी मोड़, भनेड़ा, बैराज रोड पर स्थित फायर स्टेशन के पास, बाल किशनपुर चौराहा, नगीना में फाटक के पास, चंदक में फुलवारी लॉन के पास, मंडावर शहीद प्रीतम सिंह द्वार, गंज और नहटौर में पुलिस चौकी के पास, धामपुर में तिरंगा चौक, अफजलगढ़-कालागढ़ रोड स्थित मुख्य चौराहे के पास, नूरपुर में चांदपुर तिराहे पर, हीमपुर दीपा पुलिस चौकी के पास, चांदपुर में तहसील के पास, शिवाला कलां में फीना मोड़ पर, स्योहारा में ठाकुरद्वारा रोड पर हॉट स्पॉट चिह्नितत किये गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस की नई व्यवस्था से घायलों को त्वरित चिकित्सा सुविधा आसानी से उपलब्ध कराई जा सकती है। इस व्यवस्था को अभी मुख्य मार्गों के लिए ही लागू किया गया है। इसका रिस्पांस टाइम बेहतर रहा तो यह व्यवस्था जिले के अन्य संपर्क मार्गों पर भी लागू की जाएगी -मनोज सामंत, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, 102, 108 एंबुलेंस सेवा, बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed