फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Samvad: Get toilets built in Judge's premises, get regular cleaning done

Bijnor News: पालिका जजी परिसर में बनवाएं शौचालय, नियमित कराए साफ-सफाई

Mon, 01 May 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 01 May 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Samvad: Get toilets built in Judge's premises, get regular cleaning done
अमर उजाला संवाद -------
विज्ञापन

- कई वर्षों से शहर में बिछी सीवर लाइन से जोड़ी जाए सारी आबादी
- शहर में पॉर्किंग, अतिक्रमण, सड़कों पर जलभराव की समस्या उठाई
-फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। जिला मुख्यालय पर जजी परिसर में अधिवक्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में लोग आते हैं। अभी तक किसी ने पालिका की ओर से जजी परिसर में एक भी शौचालय नहीं बनवाया है। आने वाले पालिका अध्यक्ष इस ओर ध्यान दें और जजी परिसर में शौचालय का निर्माण कराएं और वहां साफ-सफाई को नियमित सफाईकर्मी भेज जाएं।
शहर में पार्किंग, शहर के पार्क व चौराहों का सुंदरीकरण, अतिक्रमण, सड़कों पर जलभराव की समस्या दूर की जाएं। लंबे समय से बनी सीवर लाइन से सभी घरों को जोड़ा जाएं। सभी अधिवक्ताओं ने कहा कि ऐसा पालिका अध्यक्ष चुनेंगे, जो शहर का विकास करें, अपना नहीं। कहा कि पालिका में आने वाला बजट सही तरीके से खर्च किया जाए, तो शहर का बहुत अच्छा विकास होगा। यह बात अधिवक्ताओं ने अमर उजाला की ओर से आयोजित संवाद में कहीं।
विज्ञापन


शहर में कई वर्षों से सीवर लाइन बिछी पड़ी है, लेकिन सीवर लाइन से शतप्रतिशत घरों को अभी तक नहीं जोड़ा गया। इससे जुड़ते ही पानी निकासी की समस्या दूर हो जाएगी। पालिका के बजट को ईमानदारी के खर्च करें, तो शहर में चारो ओर विकास हो जाएगा - एसके बबली, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के अंदर अतिक्रमण होने के कारण सड़कें संकरी हो गई। इस कारण सिविल लाइन से गुजरना मुश्किल है। पालिका शहर में पार्किंग, बाजार व सिविल लाइन में शौचालय बनवाएं - संजय कुमार, महासचिव जिला बार एसोसिएशन
हल्की सी बारिश होते ही शहर के मोहल्लों व नजीबाबाद रोड समेत कई मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी भरा होने की वजह से राहगीरों को परेशानी होती है। प्राथमिकता पर इस समस्या को दूर किया जाएं - मो. गुल सिताब गुल, एडवोकेट वरिष्ठ उपाध्यक्ष
शहर में गीता नगरी, गंगा नगर समेत कई कालोनियों में सीवर लाइन बैठ गई। इन गड्ढ़ों से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। सीवर लाइन को जल्द शुरु कराया जाए। इससे जल निकासी की समस्या दूर हो जाएगी -नृपेंद्र देशवाल एडवोकेट
शहर में नालों और सड़कों पर अतिक्रमण, शुलभ शौचालय नहीं होना बड़ी समस्या है। नया पालिका अध्यक्ष आम जनता की इन समस्याओं को समझे और उनका निदान कराएं -नृपेंद्र सिंह कनिष्ठ उपाध्यक्ष
शहर में अतिक्रमण होने के कारण शहर में चौपहिया से जाना बहुत कठिन है। पार्किंग नहीं होने से टू-व्हीलर वाहनों को भी सड़क पर खड़ा करना पड़ता है। शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाए -विपुल कुमार, संयुक्त सचिव प्रशासन
शहर की कालोनियों में कूड़ा नियमित नहीं उठता है। पालिका के वाहन आते और थोड़ा उठाते हुए निकल जाते हैँ। कालोनियों में रखे कूड़ेदानों की नियमित कूड़ा नहीं उठाया जाता है। सफाई पर विशेष ज्ञान दिया जाए -मनीष कुमार एडवोकेट
शहर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए। कूड़ेदान में पड़े कूड़ों को रोजाना उठाया जाना चाहिए। यह कई कई दिनों तक खाली नहीं किए जाते। इनकी गंदगी बाहर तक आ जाती है -राजीव कुमार उज्वल एडवोकेट
नए पालिका अध्यक्ष को शिक्षा पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले सभी सरकारी स्कूलों, छात्रावास का रखरखाव अच्छा रखें। ताकि छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें -हितेश कुमार एडवोकेट
नगर पालिका अध्यक्ष निष्पक्ष होकर विकास कार्यों को करें। इससे पात्र को योजना का लाभ मिलता है और सही विकास होता है। स्वयं निर्णय ले और बिजली, पानी, सड़कों को अच्छा रखे -नितिन कुमार एडवोकेट
नया नगर पालिका अध्यक्ष बच्चों की शिक्षा के साथ उनके खेलने को खेल मैदान तैयार करने पर जोर दें। शहर के अंदर जो पार्क, स्टेडियम है। वहां उनका सुंदरीकरण कराया जाएं - सत्यवीर सिंह एडवोकेट
पालिका को विकास के लिए शासन से अच्छा बजट मिलता है। पालिका ईमानदारी के साथ सही जगह धनराशि को खर्च करें, तो निश्चित ही शहर चहुमुखी विकास हो जाएगा - कशिश देशवाल एडवोकेट

शहर में जाम, अतिक्रमण, टूटी सड़कों की बड़ी समस्या है। नए पालिका अध्यक्ष इन समस्याओं का समय पर निदान करें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है - परवेंद्र सिंह एडवोकेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed