फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Foundation's blood donation camp today

अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज

Thu, 01 Oct 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation's blood donation camp today
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर आज
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक अक्तूबर (आज) को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी रमाकांत पांडेय इसका शुभारंभ करेंगे। 18 से 60 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान कर सकता है।

रक्त के अभाव में किसी के जीवन की डोर न टूटे इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन देश भर के विभिन्न जनपदों में रक्तदान शिविर का आयोजन कर हजारों यूनिट ब्लड संग्रहित करता है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर रोगी को विभिन्न प्रकार के ग्रुप का ब्लड हासिल हो और उसकी जान बचाई जा सके। अमर उजाला फाउंडेशन हर साल की तरह इस बार भी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रक्तदान शिविर लगाएगा। जिला ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. संजय कुमार शंकर के अनुसार एक रक्तदान, बचाए चार जान। इस मूलमंत्र को सभी लोगों को अपनाकर परोपकार करना चाहिए। उन्होंने बताया कि रक्तदान करने वालों की रक्त एवं पांच अन्य प्रकार की गंभीर बीमारियों की जांचें मुफ्त में ही हो जाती हैं। इनमें एचआईवी, हेपेटाइटिस बी, सी, सिफलिस यानी यौन रोग आदि शामिल हैं। अमर उजाला सभी स्वस्थ व्यक्तियों से अवश्य ही रक्तदान करने की अपील करता है।
विज्ञापन

ब्लड बैंक में आने से पूर्व करें ये काम
- बिना मास्क लगाए न आएं।
- सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़भाड़ लगाने से बचें।
- बार-बार साबुन अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोएं।
- खाली पेट रक्तदान न करें।
- रक्तदान से पहले पर्याप्त नींद और आराम करें।
- दरवाजे, खिड़कियां और ब्लड बैंक का अन्य सामान न छुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed