फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Exclusive: Five inmates found HIV positive in district jail in Bijnor

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: जिला कारागार में HIV पॉजिटिव मिले पांच बंदी, ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 27 Sep 2022 06:48 AM IST
कपिल kapil अमन कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
अमन कुमार शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 27 Sep 2022 06:48 AM IST
सार

पांच बंदियों के HIV पॉजिटिव मिलने से जिला कारागार में हड़कंप मच गया। बताया गया कि इनमें से एक बंदी की रिहाई हो चुकी है।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Five inmates found HIV positive in district jail in Bijnor
hiv

विस्तार

बिजनौर में जिला कारागार में बंद पांच बंदियों के एचआईवी पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच हुआ है। हालांकि एक बंदी की रिहाई हो चुकी है, जबकि चार अभी भी जेल में बंद हैं। पिछले दिनों जेल में कैंप लगाकर हुई जांच के बाद यह खुलासा हुआ। एचआईवी पॉजिटिव आने के बाद बंदियों का इलाज भी शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 17 सितंबर तक जेल में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया, जिसमें 1497 बंदियों की टीबी की स्क्रेनिंग की गई। स्क्रेनिंग के दौरान कोई भी टीबी से ग्रसित बंदी नहीं मिला। इस दौरान पांच बंदी एचआईवी पॉजिटिव मिले, जिससे जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इस समय एचआईवी पॉजिटिव पाए गए मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। हालांकि इनमें से एक मरीज करीब एक सप्ताह पहले जेल से रिहा हो गया है। उस समय तक जांच की रिपोर्ट नहीं आई थी। जिसके बाद अब स्वास्थ्य विभाग संक्रमित मरीज की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन


साल 2021 से जेल में बंद हैं चार बंदी
मिली जानकारी के मुताबिक जेल में पाए गए चार एचआईवी संक्रमित साल 2021 से बंद हैं। वहीं एक सप्ताह पहले एक बंदी रिहा हो गया है। संक्रमित बंदियों के खानपान और दवा पर ध्यान दिया जा रहा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: अंग्रेजों के जमाने का पुल धराशायी, गंगनहर में गिरी जेसीबी, चालक ने कूदकर बचाई जान

जनवरी से अब तक जेल में लगे दो स्वास्थ्य शिविर
जेल कारागार में जनवरी से अब दो शिविर लगाए गए हैं। एक शिविर नौ मार्च से 16 मार्च तक लगाया गया था। जिसमें 1088 बंदियों की टीबी की स्क्रेनिंग की गई थी। मगर कोई भी बंदी टीबी से ग्रसित नहीं मिला था। इसके बाद अब 12 से 17 सितंबर तक दूसरा शिविर लगाया गया। 

खानपान और दवाइयों का रखें ध्यान
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. आरएस वर्मा ने बताया कि एचआईवी वायरस मरीज की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर प्रभाव डालता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खानपान और दवाइयों का ध्यान रखना चाहिए। एचआईवी संक्रमित मरीज को सामान्य लोगों के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है।  

यह भी पढ़ें: वायुसेना अफसर की मौत: परिवार में पसरा मातम, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, नम आंखों से दीं अंतिम विदाई

एचआईवी पॉजिटिव मिले बंदियों के खानपान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। दवाइयों को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है। - डॉ. अदिति श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed