फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Exclusive: Electricity bills will be deposited at ration shops

राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे बिजली बिल

Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Electricity bills will be deposited at ration shops
अमर उजाला एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

राशन की दुकानों पर भी जमा होंगे बिजली बिल
बिजनौर। राशन वितरण की दुकानों पर अब ई पॉश मशीन से बिजली के बिल जमा होंगे। बिल जमा करने पर शासन की ओर से राशन डीलरों को कमीशन दिया जाएगा। इससे उपभोक्ता घर बैठे बिजली के बिल जमा कर सकेंगे तो राशन डीलरों की आमदनी बढ़ेगी। इस संबंध में खाद्य व रसद विभाग के आयुक्त मनीष चौहान ने सभी डीएम व डीएसओ को निर्देश जारी किए हैं।
राशन की दुकानों पर अब तक केवल राशन ही दिया जाता था। राशन डीलर इससे मिलने वाले कमीशन को कम बताते हुए काफी समय से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। शासन ने डीलरों का कमीशन तो नहीं बढ़ाया, लेकिन आमदनी का जरिया बढ़ा दिया है। शासन ने अब राशन की दुकानों पर बिजली के बिल जमा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए खाद्य तथा रसद विभाग व उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के डिस्कॉम द्वारा सिस्टम इंटीग्रेटर संस्थाओं द्वारा राशन की दुकानों पर ई पॉश मशीनों से बिजली का बिल जमा करने की सुविधा दी गई है। इस योजना के अंतर्गत उचित दर विक्रेता को दस हजार रुपये के प्रत्येक सफल ट्रांजेक्शन के लिए 17 रुपये कमीशन ग्रामीण क्षेत्रों में तथा तीन हजार रुपये के प्रत्येक सफल ट्रांजेक्शन पर 10.20 रुपये शहर में कमीशन मिलेगा। इससे अधिक रुपये का बिल जमा करने पर कमीशन भी बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

ई वॉलेट में जमा रखनी होगी राशि
योजना को स्वैच्छिक रूप से शुरू किया गया है। उचित दर विक्रेता के द्वारा जमा किए जाने वाले बिजली के बिल की धनराशि के सापेक्ष अपने ईवॉलेट में उतनी या इससे अधिक राशि जमा करनी होगी। ईवॉलेट को बिल जमा करने की प्रक्रिया करने से पूर्व रिचार्ज कराना होगा। इसके लिए राशन डीलरों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। जिले में करीब छह लाख उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बने हैं। कोई भी उपभोक्ता राशन डीलर के यहां जाकर बिजली का बिल जमा कर सकता है। कनेक्शन नंबर के आधार पर बिजली का बिल जमा होगा। घर के पास बिल जमा होने से उपभोक्ताओं को बहुत फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्दी होंगे बिजली के बिल जमा
जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार के अनुसार जल्दी ही राशन की दुकानों पर ई पॉश मशीन से बिजली के बिल जमा कराए जाएंगे। इसके लिए डीलरों को प्रशिक्षण मिलेगा। जल्दी ही व्यवस्था शुरू होगी। इसके शुरू होने से विद्युत उपभोक्ताओं को काफी लाभ होगा और वे समय से बिल जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed