{"_id":"62507832f2425b314c6cd99f","slug":"amar-ujala-campaign-vaccine-proved-effective-in-third-wave-of-corona-bijnor-news-mrt5837425181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान : कोरोना की तीसरी लहर में कारगर साबित हुई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान : कोरोना की तीसरी लहर में कारगर साबित हुई वैक्सीन
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनारोधी टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। 16 जनवरी 2021 को जिलेभर में वैक्सीनेशन शुरू हो गया था। जिसके चलते अब तक 2179783 लोगों को 5096138 डोज लग चुकी हैं। जिसमें पहली, दूसरी और बूस्टर डोज शामिल है। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर में कम ही लोगों को वैक्सीन लगी थी। इसके बाद कोरोना की तीसरी लहर से पहले ज्यादातर को कोरोनारोधी टीका लग चुका था। 12 से 14 साल तक के 30187 किशोरों ने वैक्सीन लगवा ली है।
जिले में 16 जनवरी 2021 से अब तक 2916355 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। 2137955 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। 41828 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है। कुल मिलाकर 2179783 लोगों ने वैक्सीन की तीनों डोज लगवाई हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर से पहले 16 जनवरी से 31 मार्च तक 87336 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगा था। यही कारण है कि कोरोना की दूसरी लहर में चारों ओर हाहाकार मचा हुआ था। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन में तेजी लाई गई।
कोरोना से बचा सकती है वैक्सीन : योगेंद्र
सिविल लाइन निवासी योगेंद्र सिंह ने बताया कि वैक्सीन ही है जो कोरोना से बचा सकती है। बूस्टर डोज लगवाने आया हूं। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। वैक्सीन लगवाने से कोई दिक्कत नहीं आई है।
विज्ञापन
अब लगवाई वैक्सीन की बूस्टर डोज : गीता
सिविल लाइन निवासी गीता देवी ने कहा कि वह बूस्टर डोज लगवाने आई हैं। परिवार में सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। वैक्सीन को लेकर मन में किसी तरह का भय नहीं है।
वैक्सीन को लेकर कोई दिक्कत नहीं : शेलेंद्र
नांगल जट निवासी शेलेंद्र कुमार ने बताया कि वैक्सीन को लेकर किसी को डरने की जरूरत नहीं है। वैक्सीन लगवाने के बाद किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई है। सभी को कोरोनारोधी टीका लगवाना चाहिए।
वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं : राजीव
सालमाबाद निवासी राजीव कुमार ने कहा कि वह बूस्टर डोज लगवाने आए हैं। वैक्सीन से ही कोरोना को मात दी जा सकती है। सभी को वैक्सीन लगवानी चाहिए। किसी को भी वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं है।
पहली डोज लगवाने पहुंचे विजय कुमार
कांशीराम कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने बताया कि उन्हाेंने अभी तक कोरोना की एक भी डोज नहीं लगवाई है। उन्हें वैक्सीन को लेकर डर बना हुआ था कि इससे कोई दूसरी परेशानी न हो जाए। इसके बाद उन्होंने खुद को समझाया और वैक्सीन लगवाने आए हैं।