फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Aparajita: Aparajita will make a healthy body and strong intentions

अमर उजाला अपराजिता : स्वस्थ शरीर और मजबूत इरादे बनाएंगे अपराजिता

Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Aparajita: Aparajita will make a healthy body and strong intentions
बिजनौर के विनायक कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में मंचासीन अत? - फोटो : BIJNOR
अमर उजाला अपराजिता : स्वस्थ शरीर और मजबूत इरादे बनाएंगे अपराजिता
विज्ञापन

बिजनौर। सफल बनने के लिए सेहतमंद रहना भी अति आवश्यक है। स्वस्थ शरीर होगा तो इरादे भी मजबूत बने रहेंगे। खुद की योग्यता को पहचान कर आगे बढ़ें, अपने अधिकारों की समझ भी होनी चाहिए। जिससे विषम हालातों में खुद को सुरक्षित भी रखा जा सके। तमाम दिक्कतों को पराजित कर बेटियों को अपराजिता बनना है। इस आशय के साथ विनायक कॉलेज में छात्राओं को जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को विनायक कॉलेज में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रीति जायसवाल, प्रभारी निरीक्षक पुष्पा देवी, एसीएमओ डॉ. प्रमोद देशवाल, बैंक अधिकारी रिंकी भंडारी, संतरेश देवी, मोनिका मलिक, विद्यालय प्रबंधक राकेश मलिक ने माता सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया।
विज्ञापन

छात्राओं को समझाया गया कि पढ़ाई के साथ-साथ अधिकारों की समझ भी रखें। आगे बढ़ने के लिए जिस तरह से शिक्षित होना जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ रहना भी आवश्यक है। अस्वस्थ शरीर सफलता के मार्ग में रुकावटें पैदा करता है। साइबर क्राइम से लेकर महिला अपराध से बचने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में समाजसेवी संतरेश देवी, मोनिका मलिक, थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक मनोज शर्मा, कमल कांत राठी, कामेंद्र सिंह, विद्यालय की छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कियों को मुखर होकर प्रश्न करने चाहिए। एक समय महिलाओं को अबला माना जाता था, लेकिन समय के परिवर्तन के अनुसार महिलाएं सबला बन और पूरे विश्व को नई राह दिखा रही हैं। प्रत्येक लड़की में कोई न कोई योग्यता होती है उस योग्यता को पहचानने की आवश्यकता है - प्रीति जायसवाल, एडीएम
लड़कियों को रक्ताल्पता तथा कुपोषण से होने वाले रोगों से सावधान रहना चाहिए। कई बार पोषक तत्वों से युक्त भोजन न करने के कारण कई रोग घेर लेते हैं। भोजन में दाल सोयाबीन तथा प्रोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए। बाजार में फास्टफूड खाने से परहेज करें - डॉ प्रमोद देशवाल।
महिलाओं को अपने विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति आवाज उठानी चाहिए। प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू किए गए महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1076 के बारे में जानकारी होनी चाहिए। लड़कियों को निडर बनना चाहिए, किसी भी गलत बात का विरोध करना चाहिए - पुष्पा देवी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना
बालिकाओं के लिए सरकार ने कई योजनाओं को शुरू किया गया है। सभी लड़कियां बैंक में खाता खुलवाएं। बैंक से संबंधित होने वाले साइबर क्राइम से सावधान रहें। छोटी छोटी बचत करना सीखें। बदलते दौर में फिजूलखर्ची बढ़ी है, इससे बच कर रहें - रिंकी भंडारी, शाखा प्रबंधक नैनीताल बैंक

छात्राओं को बेझिझक अपनी समस्याएं रखनी चाहिए। कोई भी छात्रा मुझे लिफाफे में बंदकर समस्याएं बता सकती हैं, उसका समाधान कराया जाएगा। छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए अगल से भी शिविर लगाए जाएंगे - राकेश मलिक, विद्यालय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed