फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar Ujala Abhiyan: Teachers will counsel parents

शिक्षक अभिभावकों की करेंगे काउंसलिंग

Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Abhiyan: Teachers will counsel parents
अमर उजाला अभियान : शिक्षक अभिभावकों की करेंगे काउंसलिंग
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन के लिए स्कूल चलो अभियान चल रहा है। अभियान के तहत शिक्षक-शिक्षिकाएं गांवों में जागरूकता रैली निकाल रही हैं। साथ ही अभिभावकों को प्रेरित करने के लिए गांवों में सुविधाओं के पोस्टर लगाएं जा रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा नामांकन के लिए शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों की काउंसलिंग कर रहे हैं।
निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी विद्यालयों में भी नया शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से ही आरंभ होता है। स्कूलों में शिक्षा का माहौल बनाने के लिए सरकार एवं विभाग विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति कर रहे है। विद्यालयों में एक एक कक्षा को स्मार्ट क्लास के रूप में विकसित करने का कार्य भी चल रहा है। जनपद में करीब तीन सौ विद्यालयों में स्मार्ट क्लास विकसित कर दी गई हैं। साथ ही उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साइंस लैब बनाने का कार्य चल रहा है। शिक्षा में नवाचार का प्रयोग किया जा रहा है। इन्हीं कार्य को लेकर अब शिक्षक गांव में स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन कर छात्रों की संख्या में इजाफा करने में जुटे हुए हैं। जनपद में स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है। अभियान तीस अप्रैल तक चलेगा। अभियान के तहत शिक्षक अभिभावकों की काउंसिलिंग कर रहे हैं कि वह उनके स्कूल में नामांकन कराएं। अभियान के दो दिन में लक्ष्य का बीस प्रतिशत नामांकन हो गए हैं। बीएसए स्वयं अभियान की निगरानी कर रहे है।
विज्ञापन

अभियान के दो दिन में आठ हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन हो गया है। अभियान के तहत जागरूकता रैली, अभिभावकों की काउंसिलिंग आदि कार्य चल रहे है। इस बार 45 हजार नामांकन का लक्ष्य है। उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्य पूर्ण कर लिया जाएगा - जयकरन यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed