फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amar emotive remembrance of the Fallen

अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण

Mon, 15 Aug 2016 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 15 Aug 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में हमारा तिरंगा हमारी शान कार्यक्रम में देश के अमर शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद युवा केंद्र पर सांसद डॉ.यशवंत सिंह, भाजपा की क्षेत्रीय प्रभारी लीना सिंघल, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के नेतृत्व में हमारा तिरंगा हमारी शान कार्यक्रम आयोजित किया गया। सांसद और भाजपा नेत्री ने कहा कि तिरंगा देश की अस्मिता का प्रतीक है। इसकी आन बान और शान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का दायित्व है। राजीव सिसौदिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व पटल पर भारत का मस्तक ऊंचा होने और देश के शक्तिशाली बनने का दावा किया। कार्यक्रम में शहीद अमित सिंह और मनोज कश्यप के परिजन धर्मपाल सिंह, होरी सिंह और विमला देवी को देशभक्त संतान देने के लिए माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता राजारामपाल की अध्यक्षता और कुमुद कुमार व ईशम सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य ओमप्रकाश,  एके गहलौत, विहिप जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विक्रांत चौधरी, संदीप तायल, संत कुमार, डॉ.पवन अग्रवाल, अरुण राजपूत, गीता शर्मा, प्रदीप डेजी, कालूराम भारती, संजय सैनी, कपिल, संजीव शर्मा, विकास चौधरी, गुरदीप सिंह, सतपाल सिंह सहित अनेक भाजपा नेताओं ने भाग।


एसपी सिटी व देहात होंगे सम्मानित
बिजनौर में महकमे में सराहनीय कार्य करने पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसपी सिटी एमएम बेग व एसपी देहात डॉ. धर्मवीर सिंह को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसकी घोषणा कर दी गई है। दोनों के नाम सूची में आ गए हैं। इसके अलावा नूरपुर थाने में तैनात दरोगा ताजवर सिंह व शेरकोट थाने में तैनात सिपाही तारचंद को सराहनीय कार्य के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को पुलिस लाइन में एसपी उमेश श्रीवास्तव उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed