फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Amangdh range found the body of a male elephant

अमानगढ़ रेंज में नर हाथी का शव मिला

Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 09 Dec 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Amangdh range found the body of a male elephant
रेहड़। अमानगढ़ रेंज के कंपार्टमेंट 20 के पास एक नर हाथी का सड़ा गला शव मिलने से वन विभाग के अधिकारियों के हड़कंप मच गया। शव एक सप्ताह पुराना बताया गया है। पोस्टमार्टम में मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 
मंगलवार को मिले हाथी के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। बताया कि करीब एक सप्ताह पूर्व मौत हुई है।

शव के अधिक सड़ा गला होने से मौत के कारणों का पता नहीं लग सका। बिसरे को सुरक्षित करने के बाद  हाथी के शव को अमानगढ़ रेंज में ही दफना दिया गया। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि हाथी बीमार होगा। जिस कारण उसकी मौत हुई होगी।
विज्ञापन


हाथी के दोनों के दांतों को सुरक्षित कर लिया गया हैं। हाथी के शव का पोस्टमार्टम डॉ. धीरज कुमार शर्मा, केके त्यागी नहटौर और कौशल किशोर ने किया।

गश्ती दलों ने ही दी जानकारी
रेहड़। रेंजर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जहां पर हाथी का शव मिला है, वहां पर गश्ती दलों का जल्द पहुंचना संभव नहीं हो पाता हैं।

ऐसा नहीं है कि गश्ती दलों की ड्यूटी में कोई खामी रही हैं। गश्ती दलों ने ही मृत हाथी के बारे में उन्हें जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed