{"_id":"67eae58fa2e2fb1ac20e7425","slug":"amangarh-team-will-monitor-the-leopard-in-chaundheri-for-24-hours-bijnor-news-c-27-1-bij1002-146388-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: चौंधेड़ी में गुलदार की 24 घंटे निगरानी करेगी अमानगढ़ की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: चौंधेड़ी में गुलदार की 24 घंटे निगरानी करेगी अमानगढ़ की टीम
Tue, 01 Apr 2025 12:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Tue, 01 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
चांदपुर। गांव चौंधेड़ी में हमलावर गुलदार को पकड़ने के लिए अमानगढ़ से आए छह लोग गांव में लगे कैंप कार्यालय में रहकर निगरानी करेंगे।
गांव चौंधेड़ी में करीब एक माह में गुलदार के हमले से जहां चार लोग घायल हो चुके हैं। वहीं एक महिला की मौत हो चुकी है। ग्रामीण पशुओं चारा लेने के लिए खेत पर जाने से भी डर रहे हैं। करीब एक माह में हुई तीन घटनाओं से गांव में दहशत पसरा हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि गांव में कैंप कार्यालय खोला गया है। जिससे गुलदार पर नजर रखी जा सके। अमानगढ़ से आए छह लोग 24 घंटे गुलदार पर नगर रखेगें। गांव में पेट्राेलिंग और कांबिंग करेंगे। आसपास में आठ-नौ पिंजरे तथा पांच ट्रेप कैमरे लगाए गए हैं।
गांव में बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक
वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि गुलदार को पकड़ने के पूरे प्रयास चल रहे हैं। गांव में दो बैठक कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया है। ग्रामीणों को समझाया गया है। गुलदार संभावित क्षेत्र और वन विभाग के अभियान से दूर रहने की अपील की गई है।