फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Alto car fell into Ramganga in Bijnor, an atmosphere of sadness in village due to death of four people

एक झटके में चार जिंदगियां खत्म: रेलिंग तोड़ते हुए 30 फीट नीचे रामगंगा में गिरी कार, नुमाइश देखकर लौट रहे थे घर

Wed, 24 Jan 2024 12:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 24 Jan 2024 12:11 PM IST
सार

Bijnor Accident News : बिजनौर में एक ऑल्टो कार रेलिंग तोड़ते हुए रामगंगा में 30 फीट गहरे पानी में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। चार लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Alto car fell into Ramganga in Bijnor, an atmosphere of sadness in village due to death of four people
बिजनौर में हादसे में चार की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर जनपद में शेरकोट थाना क्षेत्र के गांव हरेवली स्थित रामगंगा बैराज पर मंगलवार देर रात करीब 8:30 बजे गेट नंबर-20 की रेलिंग को तोड़ते हुए ऑल्टो कार 30 फीट गहरे पानी में जा गिरी। इस दौरान कार में सवार 22 वर्षीय सिकंदर पुत्र रऊफ प्रधान नूरपुर छीपरी ने किसी तरह कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन


इसके बाद बेहोशी की हालत में सिकंदर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिकंदर के अलावा कार में सवार अन्य चारों लोगों की मौत हो गई।

बताया गया कि ये सभी लोग अफजलगढ़ में चल रही नुमाइश को देखने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नूरपुर छीपरी निवासी लोगों ने बताया कि नूरपुर छीपरी निवासी 45 वर्षीय खुर्शीद पुत्र अब्दुल रशीद, 25 वर्षीय फैसल पुत्र सिराजुद्दीन, 22 वर्षीय रसीद पुत्र मगुवा, 19 वर्षीय मारूफ पुत्र रऊफ एवं 21 वर्षीय सिकंदर पुत्र रऊफ कार से अफजलगढ़ में चल रही नुमाइश को देखने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे।

विज्ञापन

बताया गया कि जिस समय ये हरेवली स्थित रामगंगा बैराज के गेट नंबर 20 के पास पहुंचे तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए 30 फीट गहरे पानी में नीचे जा गिरी। इस दौरान किसी तरह सिकंदर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई।

वहीं, बैराज पर ड्यूटी कर रहे लोगों ने जैसे ही तेज धमाके के साथ कार को बैराज में गिरते हुए देखा तो उन्होंने शोर मचाते हुए बचाने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने घटना की सूचना गांव के लोगों को दी और पुलिस को भी जानकारी दी।

इसके बाद थाना अध्यक्ष धीरज कुमार, अफजलगढ़ क्षेत्र की क्षेत्राधिकारी पुलिस अर्चना सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। कार को दो जेसीबी से निकलने का प्रयास किया गया। लेकिन कार नहीं निकल सकी। इसके बाद पुलिस ने क्रेन की व्यवस्था की और क्रेन से 30 फीट गहरे पानी में गिरी कार को बाहर निकाल लिया गया।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: दरोगा की हालत गंभीर, मैक्स हॉस्पिटल में चार घंटे चला ऑपरेशन, बदमाशों ने सीने में मारी थी गोली

प्रधान की कार से गए थे नुमाइश देखने
जैसे ही गांव के लोगों को घटना की सूचना मिली तो गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे। बताया गया कि यह कार नूरपुर छीपरी के ग्राम प्रधान रउफ की है। जिसे लेकर ये लोग अफजलगढ़ में चल रही नुमाइश को देखने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed