फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Along with bookish knowledge, students will also become masters in yoga

किताबी ज्ञान के साथ योग में भी छात्र बनेंगे महारथी

Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Along with bookish knowledge, students will also become masters in yoga
बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ स्वस्थ रहने के लिए योग का भी अभ्यास कराया जाएगा। विद्यालय के शिक्षक एवं अनुदेशक रोजाना प्रार्थना सभा में छात्र-छात्राओं को दस मिनट योग कराएंगे।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के उपरांत हर कोई शरीर को लेकर चिंतित हो गए हैं। इसी क्रम में विद्यालयों में परिवर्तन हुए है। अब परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को योग में महारथ बनाया जाएगा। इसके लिए परिषदीय विद्यालयों में प्रार्थना सभा के साथ छात्र-छात्राओं को योग कराया जाएगा। ताकि छात्र किताबी ज्ञान के साथ-साथ शरीर से भी स्वस्थ रहें। इस संबंध में सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा।
विज्ञापन

योग से रहेंगे स्वस्थ
कोरोनाकाल के उपरांत छात्रों के स्वास्थ्य को लेकर शासन व बेसिक विभाग गंभीर है। इसी क्रम में प्रार्थना सभा में दस मिनट योगा कराया जाएगा। स्कूल में प्रार्थना सभा में विद्यालयों में शिक्षक, अनुदेेशक छात्र-छात्राओं को योग कराएंगे। साथ ही विभिन्न खेलों का अभ्यास कराया जा रहा है। - अरविंद अहलावत, जिला व्यायाम शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के बेसिक स्कूलों शिक्षा का अच्छा वातावरण बना हुआ है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के निर्देश पर सभी बीईओ व शिक्षकों को प्रार्थना सभा में योग कराने के निर्देश दे दिए हैं। पढ़ाई के साथ योग से छात्रों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। काफी विद्यालयों में शिक्षक छात्रों को योग करा भी रहे हैं।
-जयकरन यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed